×

रोहित ने अपने नाम किया ये बेहतरीन रिकॉर्ड

रोहित आॅस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - January 16, 2016 2:34 PM IST

रोहित शर्मा © Getty Images
रोहित शर्मा © Getty Images

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा शुक्रवार को गाबा मैदान पर शतक पूरा करने के साथ एक इलीट क्लब में शामिल हो गए। रोहित आॅस्ट्रेलिया में उसी के खिलाफ लगातार दो पारियों में शतक लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित से पहले दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम हिक और भारत के वीवीएस लक्ष्मण आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ उसी के घर में लगातार दो पारियों में शतक लगा चुके हैं। रोहित ने वाका मैदान पर हुए पहले मैच में भी शतक लगाया था। यह इस टीम के खिलाफ उनका पांचवां शतक है। ये भी पढ़ें: झारखंड के विद्यार्थी पढेंगे धोनी के बारे में

रोहित ने चार शतक आॅस्ट्रेलिया में और एक शतक भारत में लगाया है। वह इस टीम के खिलाफ उसी के घर में सबसे अधिक शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। इसके बाद लक्ष्मण का नाम है। यही नहीं, रोहित ने सबसे कम 20 पारियों में आॅस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच शतक लगााए हैं। सचिन तेंदुलकर ने भी इस टीम के खिलाफ पांच शतक लगाए हैं लेकिन ये शतक 21 पारियों में बने हैं। ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ तीसरे एकदिवसीय के लिए ऑस्ट्रेलिया की संभावित अंतिम एकादश

आपको बता दें भारत ने रोहित (124) के शानदार शतक से 309 रनों का मजबूत स्कोर बनाया लेकिन आॅस्ट्रेलिया ने भारत की खराब फील्डिंग और ढीली गेंदबाजी का फायदा उठाते हुए दूसरा वनडे शुक्रवार को सात विकेट से जीतकर पांच मैचों की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली।

TRENDING NOW

भारतीय क्षेत्ररक्षकों का प्रदर्शन काफी खराब रहा और मार्श को एक दो नहीं बल्कि चार जीवनदान मिले। रोहित शर्मा का शतक भारत को जीत तो नहीं दिला पाया लेकिन उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला। टीम के दोनों प्रमुख स्पिनरों रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा ने लगातार दूसरे मैच में निराश किया।