- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma keeping his calm as captain similar to Clive Lloyd: Sunil Gavaskar
क्लॉइव लॉयड जैसे कप्तान हैं रोहित शर्मा: सुनील गावस्कर
पूर्व कप्तान गावस्कर ने एशिया कप में रोहित शर्मा की कप्तानी की तारीफ की।
Published On Sep 25, 2018, 08:45 PM IST
Last UpdatedSep 25, 2018, 08:45 PM IST
Rohit Sharma © AFP
विराट कोहली की गैर मौजूदगी में एशिया कप में भारतीय टीम की अगुवाई कर रहे रोहित शर्मा ने अब तक शानदार कप्तानी का प्रदर्शन किया हो। शर्मा की कप्तानी में भारत लीग और फिर सुपर फोर स्टेज में लगातार तीन मैच जीता है। मैदान पर रोहित भले ही ज्यादा आक्रामक नजर नहीं आते हैं लेकिन उनकी कप्तानी काफी आक्रामक है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने रोहित की कप्तानी की तुलना वेस्टइंडीज दिग्गज क्लॉइव लॉयड से की।
टाइम्स ऑफ इंडिया के कॉलम में गावस्कर ने महान कप्तानों के बारे में लिखा, “टीम की असफलता को कैसे अपनाएं और इसे टीम की सफलता का हिस्सा कैसे बनाएं यहीं सबसे अहम बात है। शानदार कप्तान क्लॉइव लॉयड, जो कि मैदान पर कोई भावनाएं नहीं दिखाते थे, के साथ वेस्टइंडीज की महान टीम ने ये बहुत अच्छे से किया था। 90 के दशक की ऑस्ट्रेलिया टीम भी एक दूसरे का साथ देती थी। यहां तक कि जब किसी खिलाड़ी से कैच छूट जाता था, तो वो बल्लेबाज के पीछे पड़ते थे।”
पूर्व कप्तान ने आगे कहा, “भारत के कप्तान रोहित शर्मा भी अपनी भावनाएं छुपाकर वही कर रहे हैं जो क्लॉइव लॉयड किया करते थे। (किसी खिलाड़ी से कैच छूटने पर) वो हंसता है और फिर अपनी फील्डिंग पोजीशन पर लौट जाता है। इससे कैच छोड़ने वाले खिलाड़ी पर दबाव नहीं आता और उसे अतिरिक्त प्रयास करने की हिम्मत मिलती है।” आज दुबई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मैच में रोहित की जगह महेंद्र सिंह धोनी कप्तानी कर रहे हैं।