अब उठाइए रोहित शर्मा पर बने मोबाइल गेम का मजा
रोहित शर्मा ने अपने बयान में कहा कि ये वाकई काफी रोमांचक है कि पहली बार मेरे ऊपर क्रिकेट का कोई गेम बाजार में आ रहा है मैं अपने सभी प्रशंसकों से कहना चाहूंगा कि वो गेम को डाउनलोड करें और इसका आनंद उठाएं।
Published On Sep 27, 2016, 10:58 AM IST
Last UpdatedSep 27, 2016, 10:58 AM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के लोकप्रिय क्रिकेट खिलाड़ी रोहित शर्मा ने अपने प्रशंसकों के लिए नजारा गेम्स के साथ मिलकर ‘रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप’ मोबाइल गेम लॉन्च किया। मोबाइल गेम बनाने वाली कंपनी नजारा गेम्स कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट की साझेदार है, कॉर्नरस्टोन स्पोर्ट के पास रोहित शर्मा के डिजिटल और गेमिंग अधिकार हैं। करार के मुताबिक रोहित शर्मा अपने प्रशंसकों के लिए डिजिटल गेमिंग को रोमांचक और मजेदार बनाने के लिए कई सालों तक नजारा गेम्स के साथ काम करेंगे। रोहित शर्मा ने अपने बयान में कहा कि ये वाकई काफी रोमांचक है कि पहली बार मेरे ऊपर क्रिकेट का कोई गेम बाजार में आ रहा है मैं अपने सभी प्रशंसकों से कहना चाहूंगा कि वो गेम को डाउनलोड करें और इसका आनंद उठाएं।
रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप गेम में क्रिकेटर्स हर क्रिकेट प्रशंसकों को खेल के गुर सिखाते नजर आएंगे और खिलाड़ियों को क्रिकेट स्टार बनाने में भी मदद करेंगे। रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप गेम में कई फीचर्स डाले गए हैं, टूर्नामेंट्स, मिनी चैलेंजस, लेडरबोर्ड, अचीवमेंट्स, शॉट वैराइटी, विकेटों के बीच में दौड़ना जिनमें मुख्य हैं। नजारा गेम्स के सीईओ मनीष अग्रवाल ने कहा कि हम इस बात से काफी उत्साहित हैं कि हमने भारतीय क्रिकेट के ‘हिट मैन’ के साथ करार किया है और मुझे पूरा भरोसा है कि रोहित के करोड़ों प्रशंसक रोहित क्रिकेट चैंपियनशिप का भरपूर आनंद उठाएंगे।
आपको बता दें कि रोहित शर्मा फिलहाल न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टीम का हिस्सा हैं और उन्होंने पहले टेस्ट की दूसरी पारी शानदार अर्धशतक लगाया था।इससे पहले नजारा गेम्स विराट कोहली क्रिकेट गेम और छोटा भीम गेम भी बच्चों के लिए बना चुका है।