रोहित शर्मा बोले- IPL इंतजार कर सकता है, अभी देश के बारे में सोचना होगा

आईपीएल 2020 के आयोजन पर कोरोनावायरस के चलते संकट के बादल मंडरा रहे हैं.

Edited By : India.com Staff |Mar 27, 2020, 08:01 AM IST

Published On Mar 27, 2020, 08:01 AM IST

Last UpdatedMar 27, 2020, 08:01 AM IST

कोरोनावायरस (Coronavirus) के बढ़ते मामलों के बीच पूरे देश को लॉकडाउन कर दिया गया है. 29 मार्च को आईपीएल (IPL 2020) अपने तय कार्यक्रम से स्‍थगित करते हुए 15 अप्रैल से शुरू करने का निर्णय लिया गया था. मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए अब संशोधित तारीख पर भी आईपीएल का प्रारंभ हो पाना संभव नजर नहीं आता है. सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के उपकप्‍तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का मानना है कि इस वक्‍त आईपीएल के बारे में बात करना उचित नहीं होगा.

रोहित शर्मा ने कहा है कि आईपीएल इंतजार कर सकता है. मौजूदा समय में समस्या से निपटना ज्यादा जरूरी है. रोहित ने अपनी टीम के साथी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल के साथ इंस्टाग्राम पर चर्चा करते हुए कहा, “हमें पहले देश के बारे में सोचना चाहिए. मौजूदा स्थिति पहले ठीक होनी चाहिए इसके बाद हम आईपीएल की बात कर सकते हैं. पहले जीवन को सामान्य रास्ते पर आने दो.”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित शर्मा ने कहा कि उन्होंने पहले कभी मुंबई शहर को ऐसी स्थिति में नहीं देखा. बता दें कि भारत में अबतक कोरोनावायरस से संक्रमण के कारण 13 लोगों की मौत हो चुकी है. देश में 600 से अधिक लोग इस वायsरस की चपेट में आ चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्र के नाम संदेश के दौरान लोगों को स्‍थति की गंभीरता को समझते हुए घर के अंदर ही रहने की अपील की है.

Editor's Pick