×

रोहित को लगी चोट, एशिया कप से हो सकते हैं बाहर

टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे मैच को 5 विकेट से जीत लिया था

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - February 29, 2016 12:01 PM IST

रोहित शर्मा © Getty Images
रोहित शर्मा © Getty Images

एशिया कप के दो मैच जीतकर टीम इंडिया ने अपना विजय अभियान जारी रखा है। वहीं टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा के चोटिल होने की खबर आ रही है। रिपोर्ट के अनुसार रोहित को बाएं पैर के अंगूठे में चोट लगी है जिसके कारण उन्हें चलने- फिरने में दिक्कत आ रही हैं। इस चोट के कारण रोहित के पैर में सूजन आ गयी है। वैसे एक्सरे कराने पर पता चला है कि ये कोई बड़ी चोट नही हैं लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि रोहित आगामी मैचों में शायद ना खेल पाए। अगर ऐसा होता है तो ये भारत के लिए परेशानी का कारण बन सकता है। ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई पारी से मैंने काफी कुछ सीखा: कोहली

आपको बता दें कि रोहित को ये चोट पाकिस्तान के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय लगा था। एशिया कप में पाकिस्तानी टीम ने भारत को 84 रनों की चुनौती दिया था जिसका पीछा करने उतरे रोहित शर्मा को आमिर के द्वारा फेंकी गयी पहली ही गेंद सीधे उनके पैर पर जा लगी। ये भी पढ़ें: तो ये रहे टीम इंडिया के जीत के पांच सबसे बड़े कारण

बदकिस्मत रोहित शर्मा आमिर की दूसरी गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। आपको बता दें कि एशिया कप से पहले भारतीय गेंदबाज मोहम्मद शमी भी चोट के कारण टीम इंडिया से बाहर हो गए थे और उसके बाद एशिया कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी चोट के कारण ही बाहर हुए थे।

TRENDING NOW

वैसे टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने दूसरे मैच को 5 विकेट से जीत लिया था। मैच में भारत के विराट कोहली ने 49 रनों की पारी खेली थी उन्हें मैन ऑफ द मैच का सम्मान दिया गया।