IND vs ENG: लगा है, लगा है, लगा है... रोहित शर्मा ने नहीं मानी सरफराज खान की बात, DRS पर कर बैठे ब्लंडर, रिएक्शन हुआ वायरल

IND vs ENG Dharamsala Test के पहले दिन कुलदीप यादव की गेंद पर जैक क्राउली आउट होते. लेकिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने सरफराज खान की बात नहीं मानी.

Edited By : Bharat Malhotra |Mar 07, 2024, 01:09 PM IST

Published On Mar 07, 2024, 01:09 PM IST

Last UpdatedMar 07, 2024, 01:09 PM IST

rohit-sarafarz

rohit-sarafarz

धर्मशाला: रोहित शर्मा का DRS के मामले में रिकॉर्ड बहुत अच्छा है. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में भारतीय कप्तान से चूक हो गई. हालांकि सरफराज खान ने पूरा जोर लगाकर कप्तान को मनाने की कोशिश की लेकिन रोहित नहीं माने. अगर रोहित मान जाते तो, भारत को एक ही ओवर में दूसरा विकेट मिल जाता.

लंच से पहले आखिरी ओवर में कुलदीप यादव ने ओली पोप को स्टंप आउट किया था. पोप के आउट होते ही पहले दिन लंच का फैसला किया था. अभी ओवर की तीन ही गेंद हुई थी. लंच के बाद दूसरी गेंद पर कुलदीप ने यानी ओवर की पांचवीं गेंद पर भारत के पास एक और मौका आया था. लेकिन इस मौके को भुनाने के बाद भी भारतीय टीम को इसका फायदा नहीं पहुंचा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

26वें ओवर की पांचवीं गेंद फ्लाइटेड थी. यह गेंद लेग स्टंप की ओर जा रही थी. क्राउली ने उसे ग्लांस करना चाहा लेकिन वह मिस कर गए. गेंद किसी चीज से टकराई. जुरेल उसे लपक नहीं पाए. और गेंद उनके दस्तानों से लगकर हवा में गई. यहां सरफराज ने फुर्ती दिखाई और अपनी दाईं ओर छलांग लगाते हुए गेंद को लपक लिया. गेंद को कैच करते ही सरफराज उत्साहित हो गए. उन्होंने जोरदार अपील की.

लगा है, लगा है, लगा है…
सरफराज ने गेंद को कैच करते ही अंपायर की ओर दौड़कर अपील की. और कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा दिलाना चाहा कि गेंद क्राउली के बल्ले से लगी है. उन्होंने पूरी प्रक्रिया रोहित को समझाई. सरफराज को कुछ शुभमन गिल का भी साथ मिला. लेकिन रोहित ने विकेटकीपर ध्रुव जुरेल से पूछा और वह ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आए. और आखिर रोहित ने रीव्यू नहीं लिया. और यहीं…

… रोहित गलती कर गए. अल्ट्रा एज में साफ हुआ कि गेंद वाकई क्राउली के बल्ले से लगी थी. सरफराज ने बड़ी स्क्रीन पर रीप्ले देखा और फिर हंसते हुए अपना सिर हिलाया. रोहित भी सरफराज को देखकर मुस्कुराकर रह गए. सरफराज और गिल रीव्यू लेने लेना चाहते थे. जुरेल निराश दिख रहे थे. हालांकि उनकी कोई गलती नहीं थी. बल्लेबाज उनके आगे था और शायद इस वजह से वह गेंद को देख नहीं पाए. और इस वजह वह आश्वस्त नहीं थे.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick