×

रोहित शर्मा अपनी प्रेमिका रितिका साजदेह के साथ परिणय सूत्र में बंधे

रोहित शर्मा की शादी में सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ उपस्थित हुए

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Updated on - December 14, 2015 1:32 PM IST

रोहित-रितिका ने इसी साल की शुरुआत में ही आईपीएल के दौरान सगाई कर ली थी (Photo via Twitter:Suresh Raina; ‏@ImRaina)
रोहित-रितिका ने इसी साल की शुरुआत में ही आईपीएल के दौरान सगाई कर ली थी (Photo via Twitter:Suresh Raina; ‏@ImRaina)

भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर रोहित शर्मा अपनी प्रेमिका रितिका साजदेह के साथ 13 दिसंबर, रविवार को विवाह बंधन में बंध गए। रोहित की शादी का विवाह महोत्सव पूलसाइड होटल बांद्रा, मुंबई में आयोजित किया गया। इस साल विवाह के बंधन में बंधने वाले रोहित शर्मा तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं उनसे पहले हरभजन सिंह और दिनेश कार्तिक परिणय सूत्र में बंधे थे। रोहित अपनी शादी के दौरान रघुवेंद्र सिंह के द्वारा डिजाइन की गई परंपरागत ड्रेस में नजर आए। 14 दिसंबर को रितिका के परिवार के द्वारा होटल ताज में रिसेप्शन आयोजित किया जाएगा। रोहित की शादी में भारतीय टीम के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजली तेंदुलकर के साथ नजर आए। वहीं भारतीय क्रिकेट टीम के अन्य सितारे हरभजन सिंह, युवराज सिंह, सुरेश रैना, और उमेश यादव भी रोहित की शादी में बतौर मेहमान नजर आए।

इनके अलावा मुंबई इंडियन टीम के मालिक मुकेश अंबानी अपनी पत्नी नीता अंबानी और अपने बेटे के साथ नए नवेले जोड़े को आर्शीवाद देने के लिए उपस्थित हुए। रोहित और रितिका ने इसी साल आईपीएल सीजन के दौरान एक प्राइवेट सेरेमनी में सगाई कर ली थी जिसमें उनके कुछ खास मित्रगण और रिश्तेदार ही मौजूद थे। रितिका एक स्पोर्ट्स मैनेजर हैं वह रोहित से संबंधित सभी इंगेजमेंट्स को देखती हैं। वह रोहित के द्वारा खेले जाने वाले लगभग सभी मैचों में साथ-साथ रहती हैं।

TRENDING NOW

इसके पहले शुक्रवार को मुकेश अंबानी ने अपने घर में नीता अंबानी के साथ मुंबई इंडियंस के खिलाड़ियों के लिए एक बड़ी पार्टी का आयोजन किया था जिसमें हरभजन सिंह-गीता बसरा और रोहित शर्मा-रितिका साजदेह उपस्थित हुए थे। इनके अलावा कई अन्य जाने माने चेहरे भी इस पार्टी में शामिल हुए जिनमें शाहरुख खान, अभिषेक बच्चन अपनी ऐश्वर्या राय के साथ, सुष्मिता सेन, भारत के टी20 और ओडीआई कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जिवा के साथ व टेस्ट कप्तान विराट कोहली उपस्थित हुए। ये भी पढ़े: डुनेडिन टेस्ट में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 122 रनों से हराया