• Home
  • News
  • rohit sharma mistake fielding axar patel free hit six in 3rd ODI between india and australia

IND v AUS: रोहित की गलती ने कराया टीम का बड़ा नुकसान, अक्षर ने 1 गेंद पर खाए 7 रन

तीसरे वनडे मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 269 रनों पर ढेर हो गई.

Edited By : Vanson Soral |Mar 22, 2023, 05:41 PM IST

Published On Mar 22, 2023, 05:41 PM IST

Last UpdatedMar 22, 2023, 05:41 PM IST

TWITTER

चेन्नई में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे तीसरे वनडे में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने एक ऐसी गलती कर दी जिससे टीम को 7 रन का नुकसान झेलना पड़ा. ये घटना देखने को मिली 35वें ओवर में जब रोहित ने अक्षर पटेल की 5वीं गेंद पर गलत फील्डिंग सेट कर दी.

दरअसल, रोहित शर्मा ने 30 यार्ड के सर्किल के बाहर 4 से ज्यादा फील्डरों को तैनात कर दिया. ये देखते ही अंपायर ने अक्षर पटेल की गेंद को नो बॉल करार दे दिया जिस पर एक रन आया. इसके बाद फ्री हिट पर मार्कस स्टोयनिस ने अक्षर को छक्का जड़ दिया. इस तरह कंगारू टीम ने एक गेंद पर 7 रन बटोर लिए. ये रोहित की गलती थी जिसका खामियाजा अक्षर पटेल के साथ-साथ पूरी टीम को उठाना पड़ा.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

ICC नियम के अनुसार, तीसरे पावरप्ले में पांच फील्डर तीस गज के भीतर होने ज़रूरी होते हैं लेकिन इस गेंद पर सिर्फ चार फील्डर अंदर थे. ऐसे में रोहित ने टीम का बड़ा नुकसान करा दिया. अक्षर पटेल ने हालांकि अपने अगले ही ओवर में खतरनाक मार्कस स्टोयनिस को चलता कर दिया. अक्षर ने 37वें ओवर में स्टोयनिस को 25 रन के निजी स्कोर पर गिल के हाथों कैच आउट करा दिया.

तीसरे वनडे मुकाबले की बात की जाए तो पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने निर्धारित 50 ओवर में 269 रनों पर ढेर हो गई. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिचेल मार्श ने सबसे ज्यादा 47 रनों की पारी खेली. हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने 3-3 विकेट अपने नाम किए जबकि अक्षर पटेल और मोहम्म सिराज को 2-2 सफलता मिली.

Editor's Pick