• Home
  • News
  • Rohit Sharma on partnership with Shikhar Dhawan saus We are clear about our roles

धवन के साथ ओपनिंग के वक्त बात करने की जरूरत भी नहीं पड़ती

रोहित ने कहा, धवन के साथ पारी का आगाज करते हुए मुझे उससे बात करने की जरूरत भी नहीं पड़ती।

Edited By : Cricket Country Staff |Sep 24, 2018, 01:07 PM IST

Published On Sep 24, 2018, 01:07 PM IST

Last UpdatedSep 24, 2018, 01:07 PM IST

Shikhar Dhawan and Rohit Sharma

एशिया कप में भारतीय टीम ने लगातार चार मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई है। टीम के कप्तान रोहित शर्मा शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उनके साथी शिखर धवन भी बेहतरीन लय में हैं। रोहित शर्मा ने धवन के साथ ओपनिंग करते हुए रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय साझेदारी निभाई।

धवन और रोहित अब तक वनडे में 13 शतकीय साझेदारियां निभा चुके हैं। भारत की तरफ से उनसे अधिक शतकीय साझेदारियां केवल सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली (21) के नाम पर दर्ज हैं। धवन के साथ पारी की शुरुआत करने पर रोहित ने कहा कि वे दोनों अपनी भूमिकाएं अच्छी तरह से समझते हैं। रोहित शर्मा ने अब तक दो अर्धशतक और एक शतक बनाया है तो धवन ने दो शतकीय पारी खेली है। वह टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उन्होंने कहा, ‘‘धवन के साथ पारी का आगाज करते हुए मुझे उससे बात करने की जरूरत भी नहीं पड़ती। हम दोनों कई पारियां साथ में खेल चुके हैं और एक दूसरे के खेल को अच्छी तरह से समझते हैं। हम जानते हैं कि पहले दस ओवर कितने महत्वपूर्ण है। अगर हम इन दस ओवरों में अच्छा करते हैं तो लक्ष्य हासिल करना आसान हो जाता है। ’’

उन्होंने कहा, ‘वह पचासे को शतक में बदलने में बहुत अच्छा और मैंने उससे यह सीखा है। यह अच्छा है कि हम दोनों एक दूसरे की क्रिकेट को तवज्जो देते हैं। इस तरह की पिच पर 20 ओवर खेलने के बाद बल्लेबाजी करना आसान हो जाता है। हमारी रणनीति पहले दस ओवरों में विकेट नहीं गंवाना था। ’’

धवन ने कहा, ‘‘मैं अब अपने शॉट चयन को लेकर जागरूक हो गया हूं। मैंने पूर्व में अपना विकेट इनाम में दिए लेकिन मैंने उससे कड़ा सबक सीखा। यह मेरे लिए अच्छा है।’’

Editor's Pick