×

Watch Video: हिटमैन बने सुपरमैन, रोहित शर्मा के इस कैच पर यकीन करना मुश्किल, हवा में उड़कर एक हाथ से लपका

रोहित के इस कैच को देखकर बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास मैदान में मौजूद भारतीय खिलाड़ी भी यकीन नहीं कर सके.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - September 30, 2024 11:07 AM IST

IND VS BAN 2nd Test: भारत और बांग्लादेश की टीम कानपुर में दूसरे टेस्ट मैच में आमने-सामने है. खेल के चौथे दिन रोहित शर्मा ने एक ऐसा कैच लपका, जिस पर यकीन करना मुश्किल है. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने हवा में उड़कर एक हाथ से हैरतअंगेज कैच लपका. रोहित के इस कैच को देखकर बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास मैदान में मौजूद भारतीय खिलाड़ी भी यकीन नहीं कर सके. रोहित के इस कैच पर कोचिंग स्टॉफ भी खुशी से झूम उठा.

बांग्लादेश की पारी के 50वें ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे, बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास ने इस ओवर की चौथी बॉल को स्टेप आउट कर मिडऑफ के ऊपर से मारने का प्रयास किया. रोहित शर्मा ने अपनी जगह से जंप लगाई और दाहिने हाथ से इस कैच को लपक लिया. इस कैच को लपकने के बाद रोहित शर्मा को भी यकीन नहीं हुआ कि उन्होंने इस कैच को लपक लिया है. बांग्लादेश के बल्लेबाज लिटन दास भी हैरान नजर आए. वहीं इस कैच के बाद टीम इंडिया का ड्रेसिंग रुम भी झूम उठा. बॉलिंग कोच मोर्ने मॉर्कल सहित पूरा कोचिंग स्टाफ इस कैच का जश्न मनाते नजर आए.

बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौटी

खेल के चौथे दिन बांग्लादेश ने 148 रन के स्कोर पर पांच विकेट गंवा दिए है. खेल के चौथे दिन पहले सत्र में बांग्लादेश ने मुश्फिकुर रहीम (11) और लिटन दास (13) का विकेट गंवाया है. खेल के पहले दिन बांग्लादेश ने तीन विकेट पर 107 रन बनाए थे, दो दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो सका था.

TRENDING NOW

टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है. भारत ने चेन्नई में खेले गए पहले टेस्ट मैच में बांग्लादेश को 280 रन से हराया था.