• Home
  • News
  • Rohit Sharma: Our Plan was not to lose wickets and try to take the game forward

हमारी योजना विकेट खोए बिना खेल को आगे ले जाने की थी: रोहित शर्मा

भारतीय टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच में 140 रनों की पारी खेली।

Edited By : Cricket Country Staff |Jun 17, 2019, 10:17 AM IST

Published On Jun 17, 2019, 10:17 AM IST

Last UpdatedJun 17, 2019, 10:17 AM IST

रोहित शर्मा, विराट कोहली (IANS)

आईसीसी विश्व कप 2019 में दो शतक जड़ चुके रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच (343) के बाद सर्वाधिक रन बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर आ गए हैं। रोहित ने पाकिस्तान के खिलाफ मैनचेस्टर में खेले गए मैच में 140 रनों की पारी खेली जिसके दम पर भारत ने 336 का स्कोर बनाया। जवाब में पाकिस्तान टीम डकवर्थ लुईस नियम के आधार पर 89 रन से मैच हार गई।

टॉस हारकर नए पार्टनर केएल राहुल के साथ पारी की शुरुआत करने आए रोहित की शुरुआत धीमी रही लेकिन बाद में भारतीय सलामी बल्लेबाज ने तेजी से रन बटोरे। उप कप्तान ने कहा, “बतौर बल्लेबाज जब आप इस तरह के हालात में खेल रहे होते हैं जहां स्थितियां आपको चुनौती देती हैं, तो आपको पहले उसे समझना होता है क्योंकि पिच काफी समय तक कवर्स से ढकी हुई थी। पिछले दो दिन जब हम यहां थे, पिच कवर्स से ढकी हुई थी और शुरुआत से ही थोड़ी सॉफ्ट थी। इसलिए पारी के अहम समय को देखते हुए, पहला भाग हमारे लिए काफी अहम था और जरूरा थी कि हम उस समय विकेट ना गंवाएं।”

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उप कप्तान ने आगे कहा, “इसलिए बतौर बल्लेबाज, जब आप इस तरह के हालात का सामना करें तो ये आपका काम है कि स्थिति का आकलन करें और निश्चित करें कि आप ज्यादा विकेट ना खोएं क्योंकि जब ऐसे हालात होते हैं तो ये नई गेंद का खेल हो जाता है और फिर आप विकेट खोते हैं तो विपक्षी टीम आप पर दबाव डाल सकती है। इसलिए योजना नहीं थी कि विकेट ना खोएं और एक मंच तैयार करें और खेल को आगे ले जाएं।”

विश्व कप: भारत की पाकिस्तान पर धमाकेदार जीत, 89 रन से हराया

रोहित ने मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज के शुरुआती स्पेल में ज्यादा गलतियां नहीं की। हालांकि राहुल के साथ उनके तालमेल में खराबी की वजह से दो बार रन आउट के मौके बने लेकिन भारतीय बल्लेबाज भाग्यशाली रहे। इस पर उन्होंने कहा, “हां, इस तरह की चुनौतियां रहती है, अपना पार्टनर को समझना, वो क्या करना चाह रहा है, उसके दिमाग में उस समय क्या चल रहा है। क्या वो एक रन के लिए जा रहा है या शॉट मारने की कोशिश कर रहा है? बतौर नॉन स्ट्राइकर आपको इन सबके लिए तैयार रहना होता है लेकिन आज साथ खेलते समय हमने काफी बातचीत की। इसलिए धीरे धीरे हम इसे सुधार लेंगे।”

उन्होंने आगे कहा, “अब जबकि मुझे पता है अगले कुछ मैचों में वो ही सलामी बल्लेबाजी करेगा। ऐसे में हमारे बीच संवाद बेहद जरूरी है और मैं उम्मीग करता हूं कि ये चलता रहे क्योंकि इससे हम दोनों को मदद मिलेगी। सलामी जोड़ी का अच्छी शुरुआत करना अहम है। हमें ये पता है इसलिए आने वाले मैचों में ये बड़ी भूमिका अदा करेगा।”

धमाकेदार बल्लेबाजी और लाजवाब गेंदबाजी के आगे पाकिस्तान पस्त

शुरुआत ओवर निकलने के बाद रोहित ने पाकिस्तानी गेंदबाजों के खिलाफ अटैक करना शुरू किया और ओल्ट ट्रैफर्ड स्टेडियम में चौके-छक्के लगाए। रोहित के खिलाफ पाक गेंदबाजों के शॉर्ट लेंथ गेंद का इस्तेमाल करना भी उनकी टीम के पक्ष में नहीं गया।

उन्होंने कहा, “मैं कहूंगा कि उन्होंने अच्छी शुरुआती की थी। हमें पता है कि इंग्लैंड में आप एक बार मैच में आ जाते हैं तो गेंदबाजों के लिए वापसी करना मुश्किल होता है और गलती करने के ज्यादा मौके नहीं मिलते हैं। अगर आप गलती करते हैं तो उसकी सजा मिलती है, ये साधारण सी बात है। हमने इस जगह में पिछले दस साल में ऐसा होते देखा है।”

रोहित ने आगे कहा, “जाहिर तौर पर, कुछ मैच और कुछ हालात बतौर बल्लेबाज आपतो चुनौती देंगे, लेकिन शुरुआती दौर में ऐसा हुआ क्योंकि शॉट लगाना आसान नहीं था। लेकिन वास्तव में मैं नहीं पढ़ पा रहा था कि उनके दिमाग में क्या चल रहा है, ऊपर गेंद करें या शॉर्ट गेंद करें। उन्होंने ऊपर भी काफी गेंद की लेकिन फिर, बतौर बल्लेबाज जब आपकी ताकत के हिसाब से गेंदबाजी होती है तो आप अटैक करने के लिए तैयार रहते हैं। जब कोई मुझे शॉर्ट गेंद करता है तो वो मेरी ताकत है। लेकिन हां, जो है वो है।”

Editor's Pick