रोहित शर्मा टी-20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बने

रोहित अपनी पारी के दौरान 11 रन बनाते ही भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।

Edited By : Cricket Country Staff |Nov 07, 2018, 09:39 AM IST

Published On Nov 07, 2018, 09:39 AM IST

Last UpdatedNov 07, 2018, 09:39 AM IST

Rohit Sharma @ians

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी-20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। रोहित ने भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में वेस्टइंडीज के साथ खेले जा रहे दूसरे टी-20 मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

रोहित अपनी पारी के दौरान 11 रन बनाते ही भारत के लिए टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। रोहित के अब 86 मैचों में 2203 रन हो गए हैं। उन्होंने मैच में 61 गेंदों में 111 रन की नाबाद शतकीय पारी में आठ चौके और सात छक्के लगाए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

उनसे पहले भारतीय क्रिकेट टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज थे।

रोहित से पहले विराट (2102), सुरेश रैना (1605), महेंद्र सिंह धोनी (1487) और युवराज सिंह (1177) ने टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। शिखर धवन भी भारत की ओर से 1000 रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए हैं।

रोहित का टी-20 में यह चौथा शतक है और वह टी-20 में सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनके बाद न्यूजीलैंड के कोलिन मुनरो हैं जिनके नाम तीन शतक दर्ज हैं। रोहित ने इन चार शतकों में से तीन शतक भारत में बनाए हैं। उन्होंने ये तीन शतक उन मैदानों पर बनाए हैं जिसने पहली बार टी-20 मैच की मेजबानी की है। इनमें धर्मशाला, इंदौर और लखनऊ शामिल हैं।

उन्होंने टी-20 में अब तक 19 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं और वह ऐसा करना वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले विराट कोहली ने 18 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे। रोहित के इस साल अब तक 69 छक्के हो गए हैं।

Editor's Pick