• क्रिकेट न्यूज़
  • News
  • rohit sharma pull shot hit young girl in crowd watch videohttps://www.cricketcountry.com/hi/news/rohit-sharma-pull-shot-hit-young-girl-in-crowd-watch-video-1030952

वीडियो: रोहित के धमाकेदार सिक्स से घायल हुई छोटी बच्ची, दौड़ पड़े इंग्लिश फिजियो

डेविड विली की गेंद काफी छोटी थी और रोहित ने उसे आसानी से पुल किया। गेंद बाउंड्री के पार गई। लेकिन दर्शकों में बैठी एक छोटी बच्ची को जाकर गेंद लगी। यह बात अच्छी रही कि गेंद से बच्ची को चोट नहीं लगी।

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 13, 2022, 09:37 AM IST

Published On Jul 13, 2022, 09:37 AM IST

Last UpdatedJul 13, 2022, 09:37 AM IST

rohit sharma @twitter

लंदन: इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में रोहित शर्मा का प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था। लेकिन वनडे सीरीज के पहले मैच में उन्होंने दमदार खेल दिखाया। मंगलवार को लंदन के ओवल में खेले गए मुकाबले में उन्होंने धमाकेदार हाफ सेंचुरी लगाई। भारत ने इंग्लैंड को 10 विकेट से हराते हुए तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

रोहित शर्मा जहां एक ओर इंग्लैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा रहे थे। उन्होंने कुल पांच छक्के लगाए। रोहित के बल्ले से निकला एक सिक्स दर्शक दीर्घा में बैठी एक बच्ची को जा लगी। गेंद लगने के बाद बच्ची थोड़ा सहम गई। हालांकि, अच्छी बात यह रही कि बच्ची को ज्यादा कुछ नहीं हुआ और खेल आगे चलता रहा।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

यह घटना भारतीय पारी के पांचवें ओवर में हुई। बाएं हाथ के पेसर डेविड विली ने शॉर्ट पिच गेंद फेंक और रोहित ने उसे स्टैंड में भेल दिया। जैसे ही मैदानी अंपायर ने सिक्स का इशारा किया कैमरा दर्शकों की ओर गया। इसमें दिखा कि बच्ची को गेंद लगने के बाद एक आदमी उसे संभाल रहा है।

यह देखने के लिए कि कहीं बच्ची को गहरी चोट तो नहीं लगी, खेल थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया। इस बीच, कॉमेंटेटर्स रवि शास्त्री और माइकल आर्थटन ने ही बताया कि दर्शकों में से किसी को चोट लगी है।

बच्ची को फौरन मेडिकल सहायता दी गई और थोड़ी रुकावट के बाद खेल शुरू हो गया। रोहित ने 58 गेंद पर नाबाद 76 रन बनाए। वहीं उनके सलामी जोड़ीदार शिखर धवन ने 54 गेंद पर 31 रन की पारी खेली। दोनों ने पहले विकेट के लिए 114 रन जोड़कर भारत को 19वें ओवर में जीत दिलवा दी।

इस बीच, इन दोनों ने एक और लिस्ट में अपना नाम दर्ज कर लिया। दोनों ने बतौर सलामी जोडी़ 5000 रन भी पूरे कर लिए। इससे पहले इस लिस्ट में भारत की ओर से सौरभ गांगुली और सचिन तेंदुलकर का ही नाम था।

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick