नागपुर में मिली जीत को कप्तान रोहित शर्मा ने बताया खास, कहा- भाग्यशाली हूं कि हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं

रोहित शर्मा ने कहा कि यह जीत बहुत खास था. हम चैंपियनशिप टेबल में कहां हैं, इस तरह की सीरीज में एक अच्‍छी शुरुआत की जरूरत होती है, मैं इस प्रदर्शन से खुश हूं

Edited By : Akhilesh Tripathi |Feb 11, 2023, 04:49 PM IST

Published On Feb 11, 2023, 04:49 PM IST

Last UpdatedFeb 11, 2023, 04:49 PM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma (Photo-twitter)

भारत में नागपुर में खेले गए पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को पारी और 132 रन के बड़े अंतर से हरा दिया. भारतीय टीम की इस जीत के बाद कप्तान रोहित शर्मा भी काफी खुश नजर आए. उन्होंने टीम के गेंदबाजों की जमकर तारीफ की.

रोहित शर्मा ने कहा कि यह जीत बहुत खास था. हम चैंपियनशिप टेबल में कहां हैं, इस तरह की सीरीज में एक अच्‍छी शुरुआत की जरूरत होती है, मैं इस प्रदर्शन से खुश हूं. कप्तान रोहित शर्मा पिछले कुछ सीरीज से चोट की वजह से खेल नहीं खेल सके थे, मगर इस मैच में कप्तान ने 120 रन की शानदार शतकीय पारी खेली. कप्तान ने कहा कि दुर्भायपूर्ण तौर पर मैंने चोट की वजह से कुछ टेस्‍ट नहीं खेले, वापसी करके खुश हूं और योगदान देकर खुश हूं. उन्होंने कहा कि यह चीज होती रहती हैं, मुझे पहले भी चोट लगी हैं और मैंने वापसी की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

नागपुर में मिली जीत पर रोहित ने कहा कि पिछले कुछ सालों में हम इस तरह की पिच पर खेल रहे हैं, तो एक प्‍लान माइंडसेट होना जरूरी है. मैंने जब से ओपनिंग शुरू की है कि बल्‍लेबाजी के समय क्‍या मुझे डरा सकता है. मैं अपने मैथड पर काम करता हूं कि जहां पिच ऐसी हो तो कैसा खेलना है, गेंद की पिच तक पहुंचना हैं, संयम से खेलना है. जो भी करूं आगे निकलकर खेलूं, स्‍वीप करूं या कुछ और आपको देखना होता है कि आप क्‍या कर सकते हैं। पहले दो ओवर सीमरों के थे जहां से हम आगे बढ़े. जब आपके दो विकेट जल्‍दी गिर जाते हैं तो टीम पर दबाव आ जाता है.

उन्होंने कहा कि ऐसी पिच पर तेज गेंदबाज़ भी प्रदर्शन कर सकते हैं, शमी और सिराज हमारे लिए बहुत अच्‍छा कर रहे हैं. मैच में स्पिनरों का दबदबा रहा और मैं भाग्यशाली हूं कि हमारे पास अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल जैसे खिलाड़ी हैं.

वहीं ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि यह मैच बहुत तेजी से बदला, भारत अच्‍छा खेला, विकेट पर स्पिन हो रहा था और खेलना मुश्किल था। पहली पारी में हमें अच्‍छी बल्‍लेबाजी करनी चाहिए थी, हम ऐसा नहीं कर पाए इससे हम पर दबाव आ गया.

Editor's Pick