×

Watch: ICC चीफ जय शाह ने रोहित शर्मा को बताया कप्तान, हिटमैन का रिएक्शन वायरल

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले रिलायंस फांउडेशन के कार्यक्रम में नजर आए, जहां उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए सम्मानित किया गया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 9, 2026 2:22 PM IST

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में खेलते नजर आएंगे. रोहित शर्मा इस सीरीज से पहले रिलायंस फांउडेशन के कार्यक्रम में नजर आए. रोहित शर्मा को इस कार्यक्रम में टी-20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान आईसीसी प्रेसिडेंट जय शाह ने कुछ ऐसा कहा जो तेजी से वायरल हो रहा है.

रिलायंस फांउडेशन के कार्यक्रम में जय शाह ने रोहित शर्मा को कप्तान कहकर संबोधित किया. जय शाह के बयान के बाद रोहित का रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जय शाह ने कार्यक्रम ने कहा, हमारे कप्तान (रोहित शर्मा) यहां बैठे हैं और मैं उन्हें कप्तान कहूंगा क्योंकि उन्होंने हमारे लिए दो ट्रॉफियां जीती हैं. 2023 में हमने लगातार 10 मैच जीते और सबका दिल जीता,लेकिन हम ट्रॉफी नहीं जीत पाए, उसके बाद, मैंने राजकोट में कहा था कि इस बार हम कप और दिल दोनों जीतेंगे, और हमारे कप्तान रोहित ने इसे सच कर दिखाया. जय शाह के बयान के बाद रोहित शर्मा के चेहरे पर स्माइल थी. रोहित के साथ बैठी उनकी पत्नी रितिका भी अपनी हंसी नहीं रोक पाई.

न्यूजीलैंड सीरीज में नजर आएंगे रोहित शर्मा

भारत- न्यूजीलैंड के बीच 11 जनवरी से वनडे सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मैच वडोदरा में खेला जाएगा. इस सीरीज में रोहित शर्मा पर क्रिकेट फैंस पर नजरें होगी. इस सीरीज में भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पास सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का मौका होगा.न्यूजीलैंड के खिलाफ पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अगर एक भी सेंचुरी लगा देता है तो वह इंटरनेशनल क्रिकेट में ओपनर के तौर पर सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के सचिन तेंदुलकर के भारतीय रिकॉर्ड को तोड़ देंगे. अभी सचिन और रोहित दोनों के नाम बतौर ओपनर 45 शतक हैं. सचिन ने 346 मैचों की 342 पारियों में ओपनिंग करते हुए 45 शतक लगाए हैं,. वहीं रोहित शर्मा ने 355 मैचों की 380 पारियों में 45 सेंचुरी लगाई है.