'प्लीज शुभमन को बुला दो', फैन की गुजारिश, रोहित का रिएक्शन वायरल
'रोहित... प्लीज शुभमन को बुला दो', फैन की गुजारिश, भारतीय कप्तान का रिएक्शन हुआ वायरल
भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी है. और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही है. भारतीय टीम के फैंस भी प्रैक्टिस पर पहुंच कर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई कर रहे हैं. वे अपने मनपसंद खिलाड़ियों को देख भी रहे हैं और उनसे बात...
Written by Bharat Malhotra Last Updated on - December 24, 2024 5:47 PM IST
Rohit Sharma on fan request
भारतीय टीम बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के लिए मेलबर्न पहुंच चुकी है. और बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रही है. भारतीय टीम के फैंस भी प्रैक्टिस पर पहुंच कर अपने पसंदीदा खिलाड़ियों की हौसलाअफजाई कर रहे हैं. वे अपने मनपसंद खिलाड़ियों को देख भी रहे हैं और उनसे बात करने की कोशिश भी कर रहे हैं. ऐसी ही एक फैन मेलबर्न में टीम इंडिया के प्रैक्टिस सेशन में पहुंची. उसे शुभमन गिल से मिलना था. लेकिन गिल तो वहां थे ही नहीं. तो इस फैन ने कुछ ऐसा किया जिसे देखकर आप भी अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. यह फैन टीम इंडिया के नेट्स के करीब पहुंची और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा से शुभमन गिल को बुलाने की गुजारिश करने लगी.
रोहित ने फैन को हाथों से इशारा किया कि गिल अपनी प्रैक्टिस खत्म कर जा चुके हैं. उनका ट्रेनिंग सेशन खत्म हो गया है और वह नेट्स से बाहर जा चुके हैं. लेकिन वह फैन मानने को तैयार ही नहीं हुई. वह बार-बार रोहित से शुभमन को बुलाने के लिए कहने लगी. आखिर रोहित इस पर थोड़ा खीझ गए. उन्होंने कहा, ‘कहां से लाऊं.’
इस फैन ने रेव स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा, ‘मेरी टांग टूटी हुई है. मैं पट्टी बांधकर यहां आई हूं. कल मैंने उनकी हल्की सी झलक देखी थी. लेकिन मैं कुछ कह नहीं सकी क्योंकि मैं रोने लगी थी. आज मैं अपनी चोट के चलते थोड़ी देर से पहुंची. इसलिए शुभमन से मिल नहीं पाई. मैं चाहती हूं कि वह वापसी करें.’
दूसरी भारतीय कप्तान रोहित अपने इस स्टार खिलाड़ी की फॉर्म को लेकर फिक्रमंद नहीं है. रोहित ने इन तीनों बल्लेबाजों की फॉर्म को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में यहां संवाददाताओं से कहा, ‘गिल, जायसवाल और पंत जैसे खिलाड़ी एक ही नाव पर सवार हैं. वे जानते हैं कि वह क्या करने में सक्षम हैं. हमें चीजों को जटिल नहीं बनाना चाहिए.’
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 1-1 बराबर है. भारत ने पर्थ में खेला गया सीरीज का पहला मैच 295 रन से जीता था. वहीं ऑस्ट्रेलिया ने ऐडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट मैच 10 विकेट से जीतकर सीरीज में बराबरी की थी. ब्रिसबेन में खेला गया सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा था.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.