add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WTC Final 2023: शुभमन गिल को आउट देने के फैसले पर रोहित शर्मा ने जताई नाराजगी, जानिए क्या कहा ?

शुभमन गिल का कैच कैमरन ग्रीन ने लपका था, मगर टीवी रिप्ले में दिख रहा था कि गेंद जमीन के कुछ हिस्से को टच कर रही है, मगर टीवी अंपायर ने इसे आउट करार दिया.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Published on - June 11, 2023 7:27 PM IST

भारत को आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा है. टीम इंडिया दूसरी बार आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में हारी है. टीम इंडिया की इस हार के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा काफी निराश नजर आए और उन्होंने इस हार के लिए बल्लेबाजों के साथ- साथ गेंदबाजों को भी जिम्मेवार ठहराया. वहीं इस मैच में दूसरी पारी में शुभमन गिल के आउट देने के फैसले पर भी रोहित ने प्रतिक्रिया दी.

मैच के बाद प्रेस कॉफ्रेंस में रोहित शर्मा ने कहा, शुभमन गिल के कैच का डिसिजन जल्दी दिया गया, मुझे लगता है कि इस कैच को लेकर समय लिया जाना है, अलग- अलग एंगल से इसे देखा जाना चाहिए था. इस फैसले से निराशा हुई है. रोहित शर्मा ने यह फाइनल मुकाबला है, ऐसे में जब तक 100 फीसदी श्योर ना हो, फैसला नहीं होना चाहिए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

TRENDING NOW

रोहित शर्मा ने आईपीएल का उदाहरण देते हुए कहा कि हमारे पास 10 अलग अलग एंगल है, मगर आईसीसी के इतने बड़े आयोजन में ऐसी सुविधा नहीं है. यहां अल्ट्रा मोशन भी नहीं है और जूम की भी सुविधा नहीं है. रोहित ने शुभमन गिल के आउट देने के फैसले से निराशा जताई.

बता दें कि भारत की दूसरी पारी में शुभमन गिल का कैच स्काट बोलांड की गेंद पर स्लिप में कैमरन ग्रीन ने लपका था. टीवी रिप्ले में दिख रहा था कि कैच के दौरान गेंद का कुछ हिस्सा जमीन को छू रहा था, मगर टीवी अंपायर ने इसे आउट करार दिया. टीवी अंपायर के इस फैसले पर सवाल खड़े हो रहे हैं, कई दिग्गज क्रिकेटर्स ने इस पर सवाल उठाए हैं, वहीं सोशल मीडिया यूजर्स को भी अंपायर का फैसला पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर अंपायर्स को लगातार टारगेट किया जा रहा है.