बारबाडोस की पिच की मिट्टी क्यों खाई, रोहित शर्मा ने खुद किया खुलासा
बारबाडोस की पिच की मिट्टी क्यों खाई, भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खुद किया खुलासा
टी-20 विश्व कप खिताब जीतने पर रोहित शर्मा ने कहा, यह अवास्तविक लगता है, यह एक सपने जैसा लगता है, ऐसा लगता है कि यह हुआ ही नहीं है, हालांकि यह हुआ है
Written by Akhilesh Tripathi Last Updated on - July 2, 2024 10:07 PM IST
(Image credit- Twitter)
नई दिल्ली. भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया. रोहित शर्मा की कप्तानी में 17 साल बाद भारतीय टीम ने इस खिताब को जीता. जीत के बाद टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इस दौरान बारबाडोस की पिच पर तिरंगा गाड़ा और वह बारबाडोस की पिच पर मिट्टी खाते भी नजर आए. रोहित के इस वीडियो ने फैंस को काफी हैरान कर दिया है. अब रोहित ने इसे लेकर जवाब दिया है.
टीम इंडिया की जीत के बाद रोहित ने केनसिंगटन ओवल की पिच पर जाकर अपने मुंह में मिट्टी का एक छोटा सा कण डाला, टेनिस प्लेयर नोवाक जोकोविच विंबलडन जीतने के बाद ऐसा करते हैं. रोहित ने बारबाडोस की पिच की मिट्टी खाने पर खुलासा किया है.
Add Cricket Country as a Preferred Source
यह उस पल की भावनाओं में हुआ: रोहित
रोहित शर्मा ने कहा, यह उस पल की भावनाओं में हुआ. उन्होंने कहा कि कुछ भी पटकथा के अनुसार नहीं था, यह सब सहज रूप से हो रहा था, मैं उस पल को महसूस कर रहा था. भारतीय कप्तान ने कहा, जब मैं पिच पर गया, उस पिच पर जिसने हमें यह ट्रॉफी दी, मैं उस मैदान को अपने जीवन में हमेशा याद रखूंगा और उस पिच को भी, मैं उसका एक टुकड़ा अपने पास रखना चाहता था. उन्होंने कहा, वे पल बहुत खास हैं, वह जगह जहां हमारे सारे सपने पूरे हुए और मैं उसका कुछ हिस्सा चाहता था
रोहित ने कहा, मैं इस पल को जीना चाहता हूं
बीसीसीआई टीवी से बातचीत करते हुए रोहित ने टी-20 विश्व कप जीतने पर कहा, यह अवास्तविक लगता है, यह एक सपने जैसा लगता है, ऐसा लगता है कि यह हुआ ही नहीं है, हालांकि यह हुआ है, लेकिन ऐसा लगता है कि यह हुआ ही नहीं है. उन्होंने कहा, मैं कहूंगा कि मैं ठीक से सो नहीं पाया लेकिन मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता, मेरे पास वापस जाकर सोने के लिए बहुत समय है, मैं इस पल को जीना चाहता हूं, हर मिनट, हर सेकेंड जो बीत रहा है और मैं इसका पूरा फायदा उठाने की कोशिश करूंगा.
भारतीय कप्तान ने कहा, हमने इतने लंबे समय तक इसके बारे में सपना देखा था, हमने इतने लंबे समय तक एक टीम के रूप में कड़ी मेहनत की और इसे (ट्रॉफी) अपने साथ देखकर काफी राहत महसूस हुई. उन्होंने कहा, जब आप किसी चीज के लिए कड़ी मेहनत करते हैं और अंत में आपको वह मिल जाती है तो वाकई बहुत अच्छा लगता है.
This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
Strictly Necessary Cookies
Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.
If you disable this cookie, we will not be able to save your preferences. This means that every time you visit this website you will need to enable or disable cookies again.