BGT: पर्थ में बुमराह की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया, रोहित मुकाबले से रहेंगे बाहर

पर्थ टेस्ट के पहले भारत के लिए एक बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है. दरअसल, टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा इस मुकाबले से बाहर हो गए हैं.

Edited By : Saurav Kumar |Nov 17, 2024, 06:09 PM IST

Published On Nov 17, 2024, 06:09 PM IST

Last UpdatedNov 17, 2024, 06:09 PM IST

Rohit and Bumrah during a Test match

Rohit Sharma and Jasprit Bumrah (Image Credit: X)

Jasprit Bumrah Lead Indian Team: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत होने वाली है. इस सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ से शुरू होगा. पर्थ टेस्ट की शुरुआत से पहले भारत के लिए बुरी खबर निकलकर सामने आ रही है.

दरअसल, टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा पर्थ टेस्ट के पहले टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे. ऐसे में पर्थ टेस्ट में भारतीय टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह करते हुए नजर आएंगे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

पर्थ टेस्ट से रोहित हुए बाहर

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा हाल ही में दूसरी बार पिता बने हैं. उनकी पत्नी रितिका सजदेह ने 15 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है. रोहित ने अपने बेटे के जन्म के बाद फिलहाल परिवार के साथ वक्त बिताना सही समझा है और इस कारण वह पर्थ टेस्ट में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे. टीम के ऐलान के पहले ही यह खबर सामने आ रही थी कि रोहित पत्नी रितिका के प्रेग्नेंसी की वजह से पर्थ टेस्ट को मिस कर सकते हैं. हालांकि 15 नवंबर को बच्चे के जन्म के बाद सबको उम्मीद थी कि हिटमैन पहले टेस्ट मुकाबले से पहले पर्थ पहुंच जाएंगे. हालांकि ऐसा नहीं हो पाएगा और बुमराह पर्थ में कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. रोहित दूसरे मुकाबले से टीम में वापसी करेंगे.

बुमराह के लिए होगी कठिन परीक्षा

जसप्रीत बुमराह के लिए पर्थ में कप्तानी करना किसी कठिन परीक्षा की तरह होगी. बुमराह ने भारत के लिए अब तक सिर्फ 1 टेस्ट में कप्तानी की है. जिसमें भारत को इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में बुमराह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले मुकाबले में कप्तानी में अपनी अलग छाप छोड़ना चाहेंगे औऱ टीम को पहले मुकाबले में यादगार जीत दिलाना चाहेंगे. बुमराह को कप्तानी के दौरान विराट कोहली का पूरा साथा मिलेगा.

Editor's Pick