• Home
  • News
  • Rohit Sharma Ryan Rickelton Stars Mumbai Indians historic win against Kolkata Knight riders in IPL 2026

MI VS KKR: रोहित- रिकेल्टन की तूफानी पारी से मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, 14 साल का इंतजार खत्म

मुंबई इंडियंस की टीम का आईपीएल में यह सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ साल 2021 में 219 रन का टारगेट चेज किया था.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 29, 2026, 11:13 PM IST

Published On Mar 29, 2026, 11:13 PM IST

Last UpdatedMar 29, 2026, 11:13 PM IST

Rohit Sharma Ryan Rickelton

Rohit Sharma Ryan Rickelton

MI VS KKR: रियान रिकेल्टन (43 बॉल में 81 रन) और रोहित शर्मा (38 बॉल में 78 रन) के तूफानी अर्धशतक से मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2026 में जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की है. रविवार को खेले गए मैच में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स को छह विकेट से हरा दिया. मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइटराइडर्स के 221 रन के टारगेट को 19.1 ओवर में हासिल कर लिया.

मुंबई इंडियंस की टीम का आईपीएल में यह सबसे बड़ा रन चेज है. इससे पहले मुंबई इंडियंस की टीम ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ साल 2021 में 219 रन का टारगेट चेज किया था. इसके अलावा टीम ने 14 साल का इंतजार खत्म करते हुए आईपीएल के अपने पहले मैच में जीत दर्ज की है. मुंबई इंडियंस को आखिरी बार साल 2012 में आईपीएल में पहले मैच में जीत मिली थी, उसके बाद से लगातार टीम को सीजन के पहले मैच में हार का सामना करना पड़ रहा था. शार्दुल ठाकुर को प्लेयर ऑफ द मैच का खिताब दिया गया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित- रिकेल्टन ने की 148 रन की ओपनिंग साझेदारी

221 रन के टारगेट के जवाब में मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा और रियान रिकेल्टन की जोड़ी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई. दोनों बल्लेबाजों ने केकेआर के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. रोहित शर्मा शुरुआत से ही आक्रामक नजर आए और 23 बॉल में अर्धशतक लगाया. दोनों बल्लेबाजों के बीच 148 रन की ओपनिंग साझेदारी हुई. रोहित शर्मा ने 78 रन के स्कोर पर वैभव अरोड़ा का शिकार बने. रोहित ने अपनी पारी में छह चौके और छह छक्के लगाए. सूर्य कुमार यादव 16 रन (08 गेंद) की पारी खेलकर कार्तिक त्यागी का शिकार बने.

रियान रिकेल्टन शतक की तरफ बढ़ रहे थे, मगर 81 रन के स्कोर पर वह रन आउट हो गए. रिकेल्टन ने अपनी पारी में चार चौके और आठ छक्के लगाए. तिलक वर्मा ने 20 रन की पारी खेली. हार्दिक पांड्या (11 बॉल में नाबाद 18 रन) और नमन धीर (नाबाद पांच रन) की जोड़ी ने मुंबई इंडियंस को आखिरी ओवर में आसानी से जीत दिला दी.

अजिंक्य रहाणे- अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अर्धशतक

इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान अजिंक्य रहाणे (67) और अंगकृष रघुवंशी (51) के अर्धशतकों की बदौलत पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 220 रन बनाए. फिन एलेन ने 17 गेंद में 37 रन और रिंकू सिंह ने 21 गेंद में नाबाद 33 रन बनाए. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किए

सपाट पिच पर मुंबई इंडियंस के गेंदबाज अपने पहले ही मैच में दबदबा नहीं बना पाए, लेकिन शार्दुल ठाकुर (39 रन देकर तीन विकेट) ने टीम को अहम सफलता दिलाई टीम के दोनों सीनियर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह को कोई विकेट नहीं मिला. हालांकि भारत के मुख्य तेज गेंदबाज बुमराह ने 18वें और 20वें ओवर की किफायती गेंदबाजी ने केकेआर को 250 रन के करीब पहुंचने से रोक दिया.

Editor's Pick