रोहित शर्मा ने भरी हुंकार, इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 12 साल बाद फिर जीतेगी विश्व कप का खिताब

रोहित ने कहा कि मुझे पता है कि हम मैदान पर हमें जबर्दस्त समर्थन मिलेगा, यह विश्व कप है और हर किसी को इसका इंतजार रहता है

Edited By : Press Trust of India |Aug 07, 2023, 03:57 PM IST

Published On Aug 07, 2023, 03:57 PM IST

Last UpdatedAug 07, 2023, 03:57 PM IST

Rohit Sharma

Rohit Sharma (Photo-Twitter)

नयी दिल्ली. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को भरोसा है कि भारत में वनडे विश्व कप के दौरान दर्शकों से मिलने वाले जबर्दस्त समर्थन के दम पर उनकी टीम खिताब जीतेगी. भारत ने 2011 में अपनी मेजबानी में हुए विश्व कप में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खिताब जीता

रोहित ने कहा, हम विश्व कप का खिताब जीतेंगे

रोहित ने कहा कि मैने इसे इतने करीब से कभी नहीं देखा, हम 2011 में जीते थे लेकिन मैं उस टीम में नहीं था. यह सुंदर ट्रॉफी है और इसके पीछे कई यादें, अतीत, इतिहास है. अमेरिका में रोहित के हवाले से आईसीसी ने कहा, यह बहुत सुंदर है और उम्मीद है कि हम इसे जीतेंगे, टूर्नामेंट भारत के दस शहरों में पांच अक्टूबर से खेला जायेगा. रोहित ने कहा कि मुझे पता है कि हम मैदान पर हमें जबर्दस्त समर्थन मिलेगा, यह विश्व कप है और हर किसी को इसका इंतजार रहता है, भारत में यह 12 साल बाद हो रहा है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित ने विश्व कप से जुड़ी यादें साझा की

उन्होंने कहा कि पिछली बार हमने 2011 में वनडे विश्व कप की मेजबानी की थी, हमने 2016 में 20 ओवरों का विश्व कप खेला लेकिन वनडे विश्व कप देश में 12 साल बाद हो रहा है, लोग काफी रोमांचित हैं और अभी से हाइप बननी शुरू हो गई है. विश्व कप की अपनी यादों के बारे में रोहित ने कहा कि भारत ने 2003 में फाइनल तक अच्छा खेला, सचिन तेंदुलकर ने इतने रन बनाये, फिर 2007 विश्व कप में हम पहले दौर से बाहर हो गए. उन्होंने कहा कि 2011 हम सभी के लिये यादगार विश्व कप रहा, मैने घर पर हर मैच, हर गेंद देखी. उस समय दो तरह के भाव थे, एक तो टीम में नहीं होने का दुख था और मैने तय किया था कि मैं नहीं देखूंगा, दूसरा भारत के शानदार प्रदर्शन की खुशी थी.

पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे: रोहित

रोहित ने 2019 विश्व कप में पांच शतक लगाये. उन्होंने कहा कि मैने 2015 और 2019 विश्व कप खेला. यह शानदार अनुभव था, हम सेमीफाइनल तक पहुंचे लेकिन फाइनल नहीं खेल सके. अब विश्व कप फिर भारत में है और हम पूरे टूर्नामेंट में लगातार अच्छा प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि विश्व कप में हर दिन नया है और नयी शुरूआत करनी है. यह टेस्ट क्रिकेट नहीं है जिसमें एक दिन आपका पलड़ा भारी है तो अगले दिन भी जारी रहेगा.

Editor's Pick