Rohit Sharma Century: रोहित शर्मा की कमाल की सेंचुरी, आलोचकों को दिया करारा जवाब

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के तीसरे वनडे में कमाल की सेंचुरी लगाई. यह रोहित शर्मा के करियर की 34वीं वनडे सेंचुरी है.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 19, 2026, 10:15 PM IST

Published On Jul 19, 2026, 10:15 PM IST

Last UpdatedJul 19, 2026, 10:15 PM IST

Rohit Sharma Century

Rohit Sharma Century (IANS Photo)

लंदन: रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स के मैदान पर कमाल की सेंचुरी लगाई है. पूर्व भारतीय कप्तान ने उनकी फॉर्म पर सवाल उठाने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया है. यह रोहित के वनडे करियर की 34वीं सेंचुरी है. इस मैच से पहले रोहित के फॉर्म को लेकर काफी सवाल उठ रहे थे. यहां तक कि उनके संन्यास की भी अटकलें लगने लगी थीं. वह वनडे इंटरनेशनल में लॉर्ड्स में सेंचुरी लगाने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज हैं.

भारतीय पारी के 31वें ओवर में रोहित ने आदिल रशीद की गेंद पर चौका लगाकर अपना शतक पूरा किया. रोहित ने अपना यह शतक 84 गेंद पर पूरा किया. रोहित की इस पारी के बाद वे सवाल शायद शांत हो जाएं जो उनके संन्यास को लेकर उठ रहे थे. रोहित ने अपने शतक में 11 चौके और 4 छक्के लगाए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आदिल रशीद की गेंद पर रोहित ने स्लॉग स्वीप कर चौका लगाया. रोहित ने इससे पहले आठ पारियों में एक भी हाफ सेंचुरी नहीं लगाई थी. सवाल उठने लगे थे. लेकिन रोहित ने अपने बल्ले से जवाब दिया. रोहित की सेंचुरी के बाद भारत का पूरा ड्रेसिंग रूम बॉलकनी में खड़े होकर तालियां बजा रहा था. इसमें कोच गौतम गंभीर भी शामिल थे. इस पारी ने भारत को मैच में बनाए रखा है.

रोहित शर्मा ने आखिर 110 गेंद पर 17 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 138 रन बनाए. रोहित को बाएं हाथ के स्पिनर जैकब बैथल ने बोल्ड किया.

इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेन डकेट के 141, जैकब बैथल के 91 और जो रूट के 74 रन के बदौलत 3 विकेट पर 387 रन का बड़ा स्कोर बनाया. यह लॉर्ड्स के मैदान पर लिस्ट ए मैच में किसी भी टीम का बनाया गया सर्वाधिक स्कोर है.

रोहित इस मैदान पर सेंचुरी लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने. इससे पहले इस मैदान पर किसी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक स्कोर 90 रन था जो सौरभ गांगुली ने बनाए थे.

More To Follow

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick