ENG vs IND: 'लॉर्ड' के बल्ले से रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स पर रचा इतिहास, जानिए पूरी कहानी

रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में कमाल की सेंचुरी लगाई. लेकिन जिस बैट से रोहित ने यह इतिहास रचा वह बैट उनका नहीं था. रोहित ने यह शतक शार्दुल ठाकुर के बल्ले से खेला.

Edited By : Bharat Malhotra |Jul 20, 2026, 05:50 AM IST

Published On Jul 20, 2026, 05:50 AM IST

Last UpdatedJul 20, 2026, 05:50 AM IST

Rohit Sharma and Shardul Thakur

Rohit Sharma and Shardul Thakur

भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में हार का सामना करना पड़ा. लेकिन इस मैच में रोहित शर्मा ने कमाल की सेंचुरी लगाई. लॉर्ड्स के मैदान पर लगाई गई यह ऐतिहासिक सेंचुरी उनके खुद के बल्ले से नहीं बनी थी. जी. रोहित ने यह शतक टीम के अपने साथी शार्दुल ठाकुर के बैट से बनी थी. 39 साल के रोहित शर्मा ने 110 गेंद पर 138 रन की पारी खेली. रोहित ने इस शतक से साबित कर दिया कि अभी उन्हें चुका हुआ समझा नहीं जाना चाहिए.

ठाकुर ने कॉमेंट्री के दौरान भी कहा, ‘हां, यह मेरा बल्ला है. मैंने यहां कॉमेंट्री बॉक्स में बैठे-बैठे रोहित के रूप में भारत को शुरुआत दे दी है. आप मुझे भारतीय टीम से बाहर नहीं रख सकते.’

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

इसके साथ ही उन्होंने अंग्रेजी वेबसाइट दि इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में कहा, ‘मैंने एसएस के साथ अनुबंध किया हुआ है. और कंपनी के मालिक जतिन सरीन ने बड़ा दिल दिखाया और मुझे कुछ बहुत अच्छे बैट भेजे. रोहित ने एक बार मुझसे कुछ बल्ले मांगे. उसे वे बहुत पसंद आए थे. हम सब उसे बहुत प्यार करते हैं. उन्होंने हमें क्रिकेट के मैदान पर कई यादगार लम्हे दिए हैं. और रोहित को बल्ले के लिए मना करने का सवाल ही नहीं उठता. और आज मैं बहुत खुश हूं कि उसने लॉर्ड्स के मैदान पर मेरे बल्ले से खेलते हुए ऐतिहासिक सेंचुरी लगाई.

ठाकुर जब भारतीय टीम का हिस्सा थे तब उन्हें लॉर्ड ठाकुर कहा जाता था. वह रोहित शर्मा के स्कूल के जूनियर हैं. और बचपन के दिनों से उन्हें जानते हैं. इन दोनों ने मुंबई के लिए घरेलू क्रिकेट में काफी समय साथ बिताया है. आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए भी दोनों खेले हैं.

मैच की बात करें तो इंग्लैंड ने टॉस जीतकर तीन विकेट पर 387 रन बनाए. यह लॉर्ड्स के मैदान पर लिस्ट ए का सबसे बड़ा स्कोर है. भारत के लिए रोहित की सेंचुरी के अलावा शुभमन गिल ने 77 और विराट कोहली ने 74 रन की पारी खेली. इसके बावजूद भारत 7 विकेट पर 360 रन तक ही पहुंच सका. इंग्लैंड ने टी20 इंटरनेशनल सीरीज 4-0 से जीतने के बाद वनडे सीरीज 2-1 से जीती.

Bharat Malhotra

Bharat Malhotra

अभी cricketcountry.com की हिंदी टीम को लीड कर रहे हैं. भारत के पास डिजिटल मीडिया में करीब 17 साल का अनुभव है. ज्यादातर वक्त क्रिकेट पर लिखते, समीक्षा करते और समझते हुए बीता है. साल 2008 में IPL के साथ करियर की शुरुआत हुई. तब Iplnewsonline.com की शुरुआती टीम का हिस्सा रहे. इसके बाद हिंदीलोक डॉट कॉम की जिम्मेदारी लंबे वक्त तक अकेले ही संभाली. फिर प्लानमैन मीडिया की TheSundayIndian.com की हिंदी वेबसाइट को लीड किया. भारत मल्होत्रा के सफर का अगला पड़ाव दैनिक जागरण की हेल्थ वेबसाइट ओन्ली माई हेल्थ रहा. यहां करीब ढाई साल तक हिंदी वेबसाइट की अगुआई की. इस दौरान साइट को नए सिरे से तैयार करना. इसके कॉन्टेंट और स्ट्रक्चर में बड़े पैमाने पर सुधार किया. नतीजा, उस दौरान यह हेल्थ के क्षेत्र में भारत की नंबर वन वेबसाइट बनी. यहां संपादकीय के साथ-साथ प्रॉडक्ट, तकनीक और सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन में भी सहयोग दिया. फरवरी 2015 में भारत मल्होत्रा NBT.in से जुड़े. यहां 7 साल से अधिक समय तक स्पोर्टस टीम के लीड रहे. इस दौरान क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 और फीफा वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, कई IPL सीजन, ओलिंपिक 2016 और 2020, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स जैसे बड़े आयोजनों में टीम की अगुआई की.

Editor's Pick