add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित शर्मा ने सबसे तेज अर्धशतक ठोकने के साथ ही रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

रोहित शर्मा T20 वर्ल्ड कप में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले भारतीय बल्लेबाज हैं. युवराज के नाम सबसे तेज अर्धशतक T20 वर्ल्ड कप में जड़ने का रिकॉर्ड है.

user-circle cricketcountry.com Written by Vanson Soral
Last Updated on - June 24, 2024 11:03 PM IST

रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाकेदार अर्धशतक जड़ते हुए इतिहास रच दिया है. विराट कोहली के साथ ओपनिंग में उतरे रोहित शर्मा ने पहले ओवर में चौके से अपना खाता खोला और फिर तीसरे ओवर में मिचेल स्टार्क का भूत बनाते हुए 4 छक्के और 1 चौके की मदद से 29 रन बटोर लिए. इसके बाद हिटमैन ने 5वें ओवर में महज 19 गेंदों पर T20 वर्ल्ड कप 2024 का सबसे तेज अर्धशतक जड़ दिया.

इस अर्धशतकीय पारी के दौरान रोहित T20I में 200 छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए. रोहित ने अपना 200वां छक्का 100 मीटर दूर मारा जो स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा. रोहित T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे तेज अर्धशतक जड़ने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं. उन्होंने युवराज सिंह का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने 20 गेंदों पर पचासा जड़ा था.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध सबसे तेज़ अर्धशतक

  • 19 गेंद – रोहित शर्मा (2024)*
  • 20 गेंद – युवराज सिंह (2007)

T20I में भारत के लिए सबसे तेज अर्धशतक

  • 12 युवराज सिंह बनाम इंग्लैंड डरबन 2007
  • 18 केएल राहुल बनाम स्कॉटलैंड दुबई 2021
  • 18 सूर्यकुमार यादव बनाम साउथ अफ्रीका गुवाहाटी 2022
  • 19 गौतम गंभीर बनाम श्रीलंका नागपुर 2009
  • 19 रोहित शर्मा बनाम ऑस्ट्रेलिया ग्रॉस आइलेट 2024

T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में सबसे ज़्यादा छक्के

  • 200 – रोहित शर्मा*
  • 173 – मार्टिन गुप्टिल
  • 137 – जोस बटलर
  • 133 – ग्लेन मैक्सवेल
  • 132 – निकोलस पूरन
  • 129 – सूर्यकुमार यादव
  • 128 – पॉल स्टर्लिंग