add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

विजय हजारे ट्रॉफी: रोहित शर्मा ने लगाया अपना सबसे तेज शतक, जमकर बरसाए छक्के

रोहित शर्मा ने सिक्किम के खिलाफ सिर्फ 62 गेंद पर शतक लगाया.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Updated on - December 24, 2025 4:28 PM IST

रोहित शर्मा सात साल बाद विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं. और उन्होंने इस वापसी को दमदार अंदाज में सेलिब्रेट किया है. रोहित ने मुंबई की ओर से खेलते हुए सिक्किम के खिलाफ शानदार शतक लगाया. बुधवार, 24 दिसंबर को जयपुर में 62 गेंद पर शतक लगाया.

मुंबई के सामने 237 रनों का लक्ष्य था. रोहित ने पारी का आगाज किया. सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम पर रोहित ने कमाल की पारी खेली.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

38 वर्षीय रोहित शर्मा ने गेंदबाजों पर जमकर हमला बोला. उन्होंने अपनी सेंचुरी में 8 छक्के और इतने ही चौके लगाए. यह रोहित की लिस्ट ए में सबसे तेज सेंचुरी है. उन्होंने इससे पहले वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान के खिलाफ 63 गेंद पर शतक लगाया था.

बुधवार को रोहित सात साल बाद इस टूर्नामेंट में खेलने उतरे. उन्होंने 94 गेंद पर 155 रन बनाए. उनकी पारी की मदद से मुंबई ने सिक्किम को 8 विकेट से हरा दिया. जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम पर खेले गए एलीट ग्रुप सी के मैच में रोहित ने बेहतरीन पारी खेली. वहीं कोहली जो साल 2010-11 में आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में खेले थे, ने 83 गेंद पर अपना शतक पूरा किया. कोहली एलीट ग्रुप डी में दिल्ली के लिए आंध्र प्रदेश के खिलाफ खेल रहे थे.

रोहित की बल्लेबाजी के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया. मुंबई ने 237 रन का टारगेट 30.3 ओवर में हासिल कर लिया. कोहली ने वहीं दिल्ली की टीम को जीत दिलाने का काम किया. दिल्ली के सामने 299 रन का लक्ष्य था. नीतीश कुमार रेड्डी की टीम के खिलाफ कोहली ने यह स्कोर बनाया.

बुधवार को कोहली ने लिस्ट ए क्रिकेट में अपने 16000 रन भी पूरे कर लिए. कोहली सचिन तेंदुलकर के बाद इस फॉर्मेट में 16000 रन पूरे करने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं. इससे पहले भारत की ओर से सिर्फ सचिन तेंदुलकर ने ही इस फॉर्मेट में 16000 रन बनाए हैं. 37 साल के कोहली कुल मिलाकर 9वें बल्लेबाज हैं जिन्होंने इस मील के पत्थर को पार किया है. इसमें कई बड़े बल्लेबाज शामिल हैं.