IND VS ENG: रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने जड़ा शतक, धर्मशाला टेस्ट में भारत ने कसा शिकंजा

IND VS ENG 5th Test Day 2: दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत की बढ़त 250 के पार पहुंच चुकी है,

Edited By : Akhilesh Tripathi |Mar 08, 2024, 04:52 PM IST

Published On Mar 08, 2024, 04:52 PM IST

Last UpdatedMar 08, 2024, 04:52 PM IST

Ind vs eng test

(Photo credit-twitter)

धर्मशाला. रोहित शर्मा और शुभमन गिल के शतक के बाद सरफराज खान और देवदत्त पडिडकल के अर्धशतक की मदद से भारत ने धर्मशाला टेस्ट में शिकंजा कस लिया है. दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने पहली पारी में आठ विकेट पर 473 रन बना लिए हैं. भारत को अब तक 255 रन की लीड मिल चुकी है. कुलदीप यादव 27 और जसप्रीत बुमराह 19 रन बनाकर नाबाद हैं.

इससे पहले भारत ने खेल के दूसरे दिन एक विकेट पर 135 रन से आगे खेलते हुए शानदार शुरूआत की. रोहित और गिल की साझेदारी को तोड़ने की इंग्लैंड की हर कोशिश नाकाम रही. रोहित और गिल ने पहले सत्र में 30 ओवर में 129 रन बनाए. इंग्लैंड को पहले सत्र में एकमात्र मौका मिला लेकिन जाक क्रॉली लेग स्लिप में रोहित का कैच नहीं लपक सके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित और गिल ने जड़ा शतक

रोहित ने टॉम हार्टली की गेंद पर एक रन लेकर अपना 12वां टेस्ट शतक पूरा किया, इसके दो गेंद बाद गिल ने बशीर को चौका जड़कर सौ रन पूरे किये. गिल के टेस्ट करियर का यह चौथा शतक है. रोहित शर्मा 103 रन और शुभमन गिल 110 रन की पारी खेलकर आउट हुए. रोहित और गिल एक ओवर के अंतराल में ही आउट हो गए. रोहित का विकेट लंबे समय बाद गेंदबाज कर रहे इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने लिया, वहीं शुभमन गिल टेस्ट क्रिकेट में छठी बार जेम्स एंडरसन का शिकार बने. रोहित और गिल के बीच 171 रन की साझेदारी हुई.

सरफराज-पडिडकल के बीच 97 रन की साझेदारी

रोहित गिल के आउट होने के बाद सरफराज खान और डेब्यू मैच खेल रहे देवदत्त पडिडकल ने मोर्चा संभाला. दोनों बल्लेबाजों के बीच 97 रन की साझेदारी हुई. सरफराज खान ने टेस्ट करियर का तीसरा अर्धशतक लगाया और 56 रन बनाए. वहीं डेब्यू मैच खेल रहे देवदत्त पडिडकल ने भी अर्धशतक जड़ा और 65 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. आखिरी सत्र में भारत ने पांच विकेट गंवाए,

आखिरी सत्र में इंग्लैंड ने की वापसी

दूसरे दिन के खेल के टी ब्रेक के बाद इंग्लैंड की टीम ने वापसी की. शोएब बशीर और टॉम हॉर्टली ने भारत के पांच बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. सरफराज खान और देवदत्त पडिडकल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल (15) और रविंद्र जडेजा (15) बड़ी पारी नहीं खेल सके. वहीं अपने 100वें टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन खाता भी नहीं खोल सके. हालांकि इसके बाद कुलदीप यादव और जसप्रीत बुमराह ने भारत की पारी को संभाला है. दोनों के बीच 45 रन (108 गेंद) की साझेदारी हो चुकी है. शोएब बशीर इंग्लैंड के लिए सबसे सफल बॉलर रहे, जिन्हें चार सफलता मिली. टॉम हॉर्टली ने दो विकेट लिए, वहीं एंडरसन और बेन स्टोक्स ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

Editor's Pick