• Home
  • News
  • Rohit sharma steve smith as toughest batsmen says shadab khan 3992084

पाक स्पिनर ने इस भारतीय को बताया सबसे खतरनाक बल्लेबाज, बोला- इनके खिलाफ गेंदबाजी करना मुश्किल

शादाब खान ने हाल में पीएसल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था

Edited By : India.com Staff |Apr 06, 2020, 03:27 PM IST

Published On Apr 06, 2020, 03:27 PM IST

Last UpdatedApr 06, 2020, 03:27 PM IST

पाकिस्तान की ओर से 3 साल पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ऑलराउंडर शादाब खान इस समय टीम के अहम खिलाड़ियों में से एक हैं. अपने इस छोटे से करियर में 21 साल के लेग ब्रेक गेंदबाजी करने वाले शादाब ने बल्ले और गेंद से अब तक सबकों प्रभावित किया है. शादाब ने भारत के रोहित शर्मा और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ को दुनिया का सबसे मुश्किल बल्लेबाज करार दिया है जिनके खिलाफ गेंदबाजी करना उनके लिए आसान नहीं होता.

‘हिटमैन’ के नाम से मशहूर रोहित और स्मिथ अकेले अपने दम पर मैच जीताने का माद्दा रखते हैं. दोनों ने कई बार ऐसा किया भी है. रोहित को लिमिटेड ओवर्स का बेहतरीन खिलाड़ी माना जाता है जबकि स्मिथ ने तीनों फॉर्मेट में खुद को स्थापित किया है. शादाब का कहना है कि इन दोनों वर्ल्ड क्लास बल्लेबाजों के खिलाफ जब वो गेंदबाजी करते हैं तो उन्हें संघर्ष करना पड़ता है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

…तो क्या Coronavirus बदल देगा क्रिकेट, टेनिस और फुटबॉल खिलाड़ियों की वर्षों पुरानी आदतें

हाल में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले शादाब ने यूट्यूब चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि ऑस्ट्रेलिया में स्टीव स्मिथ के खिलाफ गेंदबाजी बहुत कठिन होती है. उन्होंने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में रोहित शर्मा और स्टीव स्मिथ दो ऐसे खतरनाक बल्लेबाज हैं, जिन्हें गेंदबाजी करना बेहद मुश्किल होता है.

बकौल शादाब, ‘स्टीव स्मिथ को मैंने ऑस्ट्रेलिया में गेंदबाजी की है, जहां गेंद बहुत ज्यादा स्पिन नहीं होती. उनके बाद रोहित शर्मा मुझे ऐसे बल्लेबाज लगे, जिन्हें गेंदबाजी करना सबसे मुश्किल होता है. उनके सामने गेंदबाजी करते समय आपके पास गलतियां करने का कोई मौका नहीं होता.’

हनुमा विहारी ने अपनी पसंदीदा महिला क्रिकेटर के नाम का किया खुलासा, जानिए कौन है वो खिलाड़ी

शादाब ने हाल में पीएसल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया था. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 3 अर्धशतकों के साथ कुल 8 विकेट भी निकाले थे. उनके नाम 43 वनडे में कुल 337 रन के अलावा 59 विकेट दर्ज हैं.

Editor's Pick