- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma Surpasses Inzamam-ul-Haq to become the seventh-highest run-scorer in ODI history
महज 26 रन की पारी... मगर रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे में बनाया बड़ा कीर्तिमान
रोहित शर्मा ने विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की. रोहित और कोहली की जोड़ी ने इस दौरान सभी फॉर्मेट को मिलाकर 8000 रन की साझेदारी भी पूरी कर ली है.
Published On Jul 16, 2026, 07:39 PM IST
Last UpdatedJul 16, 2026, 07:39 PM IST
Rohit Sharma
Rohit Sharma Records: भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे मैच में भी खामोश रहा. पहले वनडे मैच में महज 11 रन की पारी खेलने वाले से रोहित शर्मा दूसरे वनडे मैच में बड़ी पारी की उम्मीद थी, मगर रोहित शर्मा सिर्फ 26 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. हालांकि इस पारी के दौरान रोहित शर्मा ने एक बड़ा कीर्तिमान भी बना दिया.
रोहित शर्मा ने दूसरे वनडे मैच में 47 गेंदों का सामना किया और अपनी पारी में सिर्फ एक चौका और एक छक्का भी लगाया. रोहित शर्मा को पांच रन के स्कोर पर जीवनदान भी मिला था, जब उनका कैच छूट गया था. रोहित ने विराट कोहली के साथ अर्धशतकीय साझेदारी भी की. रोहित और कोहली की जोड़ी ने इस दौरान सभी फॉर्मेट को मिलाकर 8000 रन की साझेदारी भी पूरी की.
इंग्लैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ सभी फॉर्मेट को मिलाकर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी बने हैं. उनके नाम 56 छक्के हो चुके हैं. उन्होंने ऋषभ पंत को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 55 छक्के लगाने का रिकॉर्ड था.
भारत vs इंग्लैंड सभी फ़ॉर्मेट में सबसे ज़्यादा छक्के:
56 – रोहित शर्मा*
55 – ऋषभ पंत
53 – युवराज सिंह
52 – एमएस धोनी
मोइसेस हेनरिक्स का घरेलू क्रिकेट से संन्यास का ऐलान, अब इस देश के लिए खेलते नजर आएंगे
इंजमाम उल हक से भी आगे निकले रोहित शर्मा
रोहित शर्मा इसके अलावा वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक (11739) को भी पीछे छोड़ दिया. रोहित शर्मा के नाम वनडे क्रिकेट में 11757 रन हो चुके हैं. रोहित वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सातवें स्थान पर हैं. उनसे आगे सिर्फ सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग, महेला जयवर्धने और सनथ जयसूर्या हैं.