• Home
  • News
  • Rohit sharma takes a stunner to dismiss dangerous looking martin guptill 3920101

रोहित शर्मा ने हैरतअंगेज कैच को देख उड़े फैंस के होश

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में 6 विकेट से जीत हासिल की।

Edited By : India.com Staff |Jan 24, 2020, 05:26 PM IST

Published On Jan 24, 2020, 05:26 PM IST

Last UpdatedJan 24, 2020, 05:26 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड टी20 में जीत हासिल करने के बाद भी कप्तान विराट कोहली पूरी तरह से खुश नहीं थे और इसका कारण रहा भारतीय खिलाड़ियों की खराब फील्डिंग। ईडन पार्क में खेले गए मैच के दौरान टीम इंडिया ने फील्ड में कई गलतियां की लेकिन रोहित शर्मा ने मार्टिन गुप्टिल का कैच लेते समय कोई गलती नहीं की।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी कीवी टीम को कॉलिन मुनरो और गुप्टिल ने मजबूत शुरुआत दिलाई। दोनों बल्लेबाजों ने मिलकर पहले विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी बनाई और मैदान के चारों तरफ शॉट जड़े। भारतीय टीम को इस साझेदारी को तोड़ने की जरूरत थी और ये काम किया रोहित शर्मा ने।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आठवें ओवर में शिवम दुबे की पांचवीं गेंद पर गुप्टिल ने मिडविकेट की तरफ हवाई शॉट लगाया लेकिन वहां तैनात फील्डर रोहित ने बेहतरीन कैच पकड़ा। गेंद सीधा रोहित के हाथों में आ गई लेकिन उनका संतुलन बिगड़ गया। बाउंड्री के बेहद नजदीक होने की वजह से रोहित ने पीछे जाने से पहले गेंद को हवा में उछाल दिया और फिर आगे आकर कैच पकड़ लिया।

ऑकलैंड में बना इतिहास, पहली बार 5 बल्‍लेबाजों ने एक टी20 मैच में जड़े अर्धशतक

रोहित के इस कैच की दम पर गुप्टिल और मुनरो की 80 रन की अहम साझेदारी टूटी। फैंस ने सोशल मीडिया पर इस शानदार कैच के लिए रोहित की काफी तारीफ की।

ऑकलैंड में भारत की खराब फील्डिंग

रोहित के इस शानदार कैच के बाद भारतीय टीम की ओर से मैदान में कई गलतियां हुईं, खासकर युजवेंद्र चहल से। चहल ने पहले दुबे की गेंद पर केन विलियमसन का कैच छोड़ा, जिन्होंने आगे जाकर अर्धशतक लगाया। फिर चहल ने मोहम्मद शमी की गेंद पर मिडविकेट पर मिसफील्ड किया और चार रन जाने दिए।

ऑकलैंड में भारत के सबसे शानदार फील्डर रवींद्र जडेजा से भी गलती हुई, जब जसप्रीत बुमराह के ओवर में उन्होंने ओवर थ्रो कर न्यूजीलैंड को दो अतिरिक्त रन दे दिए।

Editor's Pick