- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit Sharma targets Australia series for his comeback
ऑस्ट्रेलिया सीरीज में वापसी करना मेरा लक्ष्य: रोहित शर्मा
रोहित शर्मा जांघ के ऑपरेशन के बाद क्रिकेट से कुछ समय के लिए दूर हो गए हैं, अभी उनको चोट से उबरने के लिए थोड़ा वक्त और लगेगा
Published On Jan 07, 2017, 12:24 PM IST
Last UpdatedJan 07, 2017, 12:24 PM IST

चोट की वजह से टीम से बाहर चल रहे भारत के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने कहा है कि उनकी नजरें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने होने वाले चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में वापसी पर हैं। रोहित को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली तीन एकदिवसीय और तीन टी-20 मैचों के लिए होने वाली श्रृंखला में चोट के कारण नहीं चुना गया है। रोहित का मानना है कि जांघ की सर्जरी के बाद वह अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं। रोहित ने हाल ही में अपनी जांघ की सर्जरी कराई थी, जिसके चलते वह कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर हो गए हैं।
रोहित ने ट्वीट किया, “आप सभी का मेरी फिक्र करने के लिए शुक्रिया। मैं अभी पूरी तरह से फिट नहीं हूं, लेकिन अगर सब कुछ ठीक रहा तो मेरी कोशिश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वापसी करने की होगी।” रोहित को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई एकदिवसीय श्रृंखला के विशाखापट्नम में खेले गए अंतिम और पांचवें मैच में रन लेने के दौरान चोट लग गई थी। [Also Read: टीम में युवराज सिंह का चयन सही फैसला: सौरव गांगुली]
भारतीय टीम अभी इंग्लैंड के खिलाफ पहले 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी उसके बाद दोनों देश आपस में 3 मैचों की टी20 सीरीज भी खेलेंगे। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने भारत आएगी। इस सीरीज का पहला मैच 23 फरवरी से खेला जाएगा। चयन समिति ने शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली एकदिवसीय और टी-20 श्रृंखला के लिए टीम की घोषणा की है। चयनसमिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद ने टीम की घोषणा के बाद संवाददाताओं से रोहित के बारे में किसी प्रकार की चर्चा नहीं की।