रोहित शर्मा ने फेंकी ‘फर्स्ट पिच’, ऐसा करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर

भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित आईपीएल खत्म होने के बाद पत्नी रीतिका के साथ छुट्टी मना रहे हैं।

Edited By : Viplove Kumar |Jun 04, 2018, 11:00 AM IST

Published On Jun 04, 2018, 11:00 AM IST

Last UpdatedJun 04, 2018, 11:00 AM IST

rohit sharma Getty Images

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार 4 जून को मेजर लीग बेसबॉल क्लब सिएटल मैरिनर्स ने औपचारिक ‘‘फर्स्ट पिच (पहली गेंद)’’ ​​फेंकी। रोहित पहले ऐसे भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी हैं जिनको यह सम्मान हासिल हुआ।

रोहित ने सिएटल मैरिनर्स के घरेलू मैदान स्थानीय समय के मुताबिक सेफको फील्ड में लोकल समय के मुताबिक तीन जून को दोपहर 12.30 बजे (भारतीय समय के अनुसार चार जून को रात एक बजे) ‘‘फर्स्ट पिच’’ फेकी। हालांकि बॉल निशाने पर नहीं थी जिसकी वजह से वो काफी निराश नजर आए।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अमेरिका में बेसबॉल लीग में ये एक ऐतिहासिक परंपरा रही है जिसमें खेल की शुरुआत में औपचारिक ‘‘ फर्स्ट पिच ’’ फेंकने के लिए अतिथि को आमंत्रित किया जाता है। इस खास पल का वीडियो उनके एक फैन ने अपनी ट्विटर पर पोस्ट किया है।

रोहित शर्मा दुनिया के एक मात्र बल्लेबाज हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में तीन दोहरा शतक बनाए है। रोहित शर्मा के नाम अब तक 180 वनडे मुकाबले खेले हैं जिसमें उन्होंने 44.55 की औसत से कुल 6,594 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा उन गिने चुने बल्लेबाजों में हैं जिनके नाम क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। टी20 क्रिकेट में रोहित शर्मा ने दो जबकि टेस्ट में 3 शतक बनाए हैं।

Editor's Pick