add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

रोहित सिएटल मैरिनर्स के लिए फेकेंगे औपचारिक ‘फर्स्ट पिच’

रोहित शर्मा की कप्‍तान में मुंबई इंडियंस हाल में सपंन्‍न आईपीएल में 5वें स्‍थान पर रही थी।

user-circle cricketcountry.com Written by Press Trust of India
Last Published on - June 2, 2018 8:49 PM IST

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा को मेजर लीग बेसबॉल क्लब सिएटल मैरिनर्स ने औपचारिक ‘फर्स्ट पिच (पहली गेंद)’​​ फेंकने के लिए आमंत्रित किया है। रोहित इस सम्मान को पाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर हैं।

[link-to-post url=”https://www.cricketcountry.com/hi/news/big-bash-league-franchises-keen-on-signing-ab-de-villiers-717782″][/link-to-post]

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित सिएटल मैरिनर्स के घरेलू मैदान स्थानीय समय के मुताबिक सेफको फील्ड में स्थानीय समय के मुताबिक तीन जून को दोपहर 12.30 बजे ( भारतीय समय के अनुसार चार जून को रात एक बजे) ‘फर्स्ट पिच’फेकेंगे। अमेरिका में बेसबॉल लीग में यह एक ऐतिहासिक परंपरा रही है जिसमें खेल की शुरुआत में औपचारिक ‘फर्स्ट पिच ’ फेंकने के लिए अतिथि को आमंत्रित किया जाता है।

रोहित इस समय  पत्नी रितिका के साथ अमेरिका के तीन शहरों सेन फ्रांस्किो/बे एरिया, सिएटल और लॉस एंजेलिस के दौरे पर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) टीम मुंबई इंडियंस की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार रोहित के उद्घाटन करने के बाद सिएटल की भिड़ंत टेम्पा बे रेज से होगी।

सलामी बल्लेबाल रोहित अमेरिका में अपनी यात्रा के दौरान क्रिकेट क्लीनिक सीरीज में हिस्सा लेंगे और प्रशंसकों से भी मिलेंगे। गौरतलब है कि रोहित की कप्‍तानी में मुंबई इंडियंस हाल में सपंन्‍न आईपीएल में पांचवें स्‍थान पर रही थी। उनकी टीम ने आईपीएल-11 में कुल 14 मैच खेले जिसमें उसे छह मैचों में जीत मिली जबकि आठ मैचों में तीन बार की चैंपियन टीम को हार का सामना करना पड़ा।