add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

26, 24,11... तीन मैचों में 61 रन, 20.33 का साधारण औसत, रोहित शर्मा को फैंस ने दी रिटायरमेंट की सलाह

रोहित शर्मा ने सीरीज के तीसरे मैच में पहली बॉल पर चौके के साथ पारी की शुरुआत की थी, मगर वह सिर्फ 11 रन की पारी खेलकर आउट हो गए.

user-circle cricketcountry.com Written by Akhilesh Tripathi
Last Updated on - January 18, 2026 7:15 PM IST

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का बल्ला पूरी तरह खामोश रहा. रोहित शर्मा पर इस सीरीज में फैंस की नजरें थी, मगर भारतीय दिग्गज सीरीज के तीनों मैच में बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के बाद सोशल मीडिया पर फैंस ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया है.

रोहित शर्मा न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे वनडे में पहली बॉल पर चौका लगाया, मगर इसके बाद वह संघर्ष करते नजर आए. रोहित शर्मा जब सात रन के स्कोर पर थे, तब उन्हें विकेट के पीछे बड़ा जीवनदान मिला. मिचेल हे ने उनका आसान कैच टपकाया, मगर वह इस जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके और 11 रन (13 बॉल) की पारी खेलकर जे फॉक्स की गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

तीन मैच की 20.33 की औसत से बनाए रन

रोहित शर्मा ने वनडे सीरीज के तीन मैच में 20.33 की साधारण औसत से 61 रन बनाए. उन्होंने वडोदरा में पहले वनडे मैच में 26 रन, राजकोट में दूसरे वनडे मैच में 24 रन और इंदौर में तीसरे वनडे में 11 रन बनाए. रोहित के फ्लॉप शो के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल किया जा रहा है और फैंस ने उन्हें रिटायरमेंट की सलाह दी है.

फैंस ने दी रिटायरमेंट की सलाह

न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 338 रन का टारगेट

न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल (137 रन) और ग्लेन फिलिप्स (106 रन) के शतकों के साथ दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 219 रन की साझेदारी से तीसरे और आखिरी वनडे मैच में भारत के खिलाफ आठ विकेट पर 337 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा ने तीन तीन विकेट लिए जबकि मोहम्मद सिराज और कुलदीप यादव को एक एक विकेट मिला. भारत के सामने जीत के लिए 338 रन का टारगेट है.