CSK के खिलाफ मुकाबले से पहले रोहित शर्मा का नया अवतार, बने बस ड्राइवर, देखें वीडियो

आईपीएल 2024 में रविवार को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स की टीमें आमने-सामने होगी. इस मैच में रोहित शर्मा और एमएस धोनी आमने-सामने होंगे.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 13, 2024, 10:06 PM IST

Published On Apr 13, 2024, 10:06 PM IST

Last UpdatedApr 13, 2024, 10:06 PM IST

Rohit sharma Bus driver

(image credit-Instagram)

मुंबई. आईपीएल 2024 में रविवार 14 अप्रैल को मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच हाई वोल्टेज मुकाबला होना है. इस मैच में दिग्गज एमएस धोनी और रोहित शर्मा आमने-सामने होंगे. क्रिकेट फैंस को इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार था, इस मैच से पहले रोहित शर्मा के नए अवतार ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया है. रोहित शर्मा मैच से पहले मुंबई इंडियंस टीम की बस के ड्राइवर बन गए. रोहित का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

चेन्नई के खिलाफ मुकाबले से ठीक एक दिन पहले यानि शनिवार को रोहित शर्मा अचानक टीम बस की ड्राइवर सीट पर आकर बैठ गए. प्रैक्टिस सेशन से लौटने के बाद रोहित बस की ड्राइवर सीट पर बैठ गए, इसके बाद रोहित शर्मा की टीम के प्लेयर्स भी उनके पीछे नजर आए. रोहित ने टीम की खिलाड़ियों के साथ इस खास पल को मोबाइल में कैद किया.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

आईपीएल 2024 में मुंबई की टीम ने की वापसी

मुंबई इंडियंस की टीम ने शुरुआती चार मुकाबले गंवाने के बाद आईपीएल 2024 में वापसी की है. रोहित ने भी इस सीजन अब तक अच्छी बल्लेबाजी की है, हालांकि उनके बल्ले से बड़ी पारी नहीं आई है. मुंबई ने अपने पिछले दोनों मुकाबले जीते हैं, पिछले मुकाबले में मुंबई ने आरसीबी को सात विकेट से मात दी थी. सूर्य कुमार यादव और इशान किशन ने इस मैच में तूफानी पारी खेली थी. रविवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस की कड़ी परीक्षा होनी है.

Editor's Pick