गोल्डन डक पर आउट होकर रोहित ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, संजू सैमसन ने लपका हैरतअंगेज कैच
रोहित शर्मा पहली ही ओवर में ट्रेंट बोल्ट का शिकार बने. वह खाता भी नहीं खोल सके. इसके साथ ही उन्होंने दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है.
Published On Apr 01, 2024, 08:58 PM IST
Last UpdatedApr 01, 2024, 08:58 PM IST
(Image credit- Twitter)
आईपीएल 2024 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोहित शर्मा के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. रोहित शर्मा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में खाता नहीं खोल सके, इसके बाद वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने के मामले में दिनेश कार्तिक की बराबरी कर ली है.
रोहित शर्मा आईपीएल में 17वीं बार शून्य पर आउट हुए हैं. दिनेश कार्तिक के नाम भी आईपीएल में 17 बार शून्य पर आउट होने का रिकॉर्ड है. दोनों बल्लेबाज अब इस लिस्ट में टॉप पर हैं.
आईपीएल में सबसे ज्यादा शून्य पर आउट:
17 – रोहित शर्मा
17- दिनेश कार्तिक
15 – ग्लेन मैक्सवेल
15- पीयूष चावला
15 – मनदीप सिंह
15 – सुनील नरेन
संजू सैमसन ने लपका कमाल का कैच
ट्रेंट बोल्ट ने पहली ओवर की पांचवीं बॉल पर रोहित शर्मा को आउट किया. रोहित के लिए ट्रेंट बोल्ट ने गेंद ऑफ स्टंप के करीब फेंकी, बाहर निकल रही इस गेंद पर रोहित ने छेड़छाड़ की और बल्ला लगा और विकेट के पीछे मौजूद संजू सैमसन ने दाईं ओर डाइव लगाकर एक हाथ से शानदार कैच लपका. संजू सैमसन का यह कैच सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
125 रन ही बना सकी मुंबई की टीम
पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाजों की सधी हुई गेंदबाजी के आगे 20 ओवर में नौ विकेट पर 125 रन ही बना सकी. हार्दिक पांड्या ने सबसे ज्यादा 34 रन और तिलक वर्मा ने 32 रन की पारी खेली. ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को तीन-तीन सफलता मिली. ट्रेंट बोल्ट ने चार ओवर के स्पेल में 22 रन, वहीं युजवेंद्र चहल ने सिर्फ 11 रन दिए.