This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.
रोहित शर्मा और विराट ने अपने नाम किए कई विश्व रिकॉर्ड
दोनों ने मिलकर 207 रन जोड़े और इसके साथ ही लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के बीच साल 2001 में इंदौर में बनाए गए 199 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया।
Written by Vivek Kumar
Last Updated on - January 14, 2016 11:06 AM IST


वैसे तो रिकॉर्ड बनते है टूटने के लिए लेकिन बीते मंगलवार को खेले गए ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच खेले गए एकदिवसीय मुकाबले में दोनों टीमों ने कई रिकॉर्ड तोड़े व अपने नाम किए। खासकर भारतीय टीम के रोहित शर्मा और विराट कोहली ने मैच में कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बीते मंगलवार को खेले गए एकदिवसीय मैच में कई रिकार्ड्स बने। भारतीय बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की लेकिन भारतीय टीम ये मैच जीत ना सकी। आइए जानते हैं इनके बनाए गए रिकार्ड्स के बारे में – ये भी पढ़ें: रोहित शर्मा एकदिवसीय क्रिकेट के शानदार खिलाड़ी: गांगुली
टॉस जीतकर भारत ने पहले बल्लेबाज़ी करने का फैसला लिया। जिसके बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली के बीच हुई 200 रनों की अधिक साझेदारी ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ते हुए नंबर वन का स्थान हासिल किया। रोहित और विराट ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए व संभलकर खेलते हुए भारत को अच्छी शुरुआत दी जिसके बाद इन दोनों की जोड़ी ने सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मण के बीच साझेदारी का एक रिकॉर्ड तोड़ दिया।
कल खेले गए मैच में विराट और रोहित ने दूसरे विकेट के लिए ऑस्ट्रेलिया में सबसे बड़ी साझेदारी कर दोनों भारतीय बल्लेबाजों ने मिलकर 207 रन जोड़े और इसके साथ ही लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर के बीच साल 2001 में इंदौर में बनाए गए 199 रनों की साझेदारी को पीछे छोड़ दिया। ये भी पढ़ें: डेविड वार्नर हुए दूसरे व तीसरे मैच से बाहर, उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलियाई टीम में शामिल
आपको बता दें पूरे 15 साल बाद किसी भारतीय जोड़ी ने इतनी बड़ी साझेदारी की। इसके साथ ये पहला ऐसा मौका रहा जब किसी भारतीय जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की धरती पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 200 रनों की साझेदारी की हो। रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर वनडे क्रिकेट में 3 शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज़ बने। रोहित के अलावा सिर्फ वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर 3 शतक लगाए हैं। अन्य कोई भारतीय बल्लेबाज़ ऑस्ट्रेलिया में 3 शतक नहीं लगा पाया। ये भी पढ़ें: भारतीय टीम को खोजना होगा स्मिथ को आउट करने का तरीका: गावस्कर
इसके आगे भी कई रिकॉर्ड रोहित के नाम हुए रोहित ने अर्धशतक लगाते हुए एबी डीविलियर्स के एक बड़े रिकॉर्ड को तोड़ दिया। रोहित ने 88वां रन बनाने के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सर्वाधिक 63 के औसत से रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। इससे पहले एबी डीविलियर्स के नाम ये रिकॉर्ड था जिन्होनें 62.57 के औसत से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1189 रन बनाए। जबकि रोहित ने 19वें मैच में ही 62 के औसत का आंकड़ा पार कर लिया।
TRENDING NOW
इसके साथ ही साथ विराट कोहली ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 91 रन 97 गेदों पर बनाए जिसमें कोहली ने 9 चौके व 1 छक्का भी लगाया। इस स्कोर के बाद विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पुराने सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 31 रन को पार कर लिया है। अब उनका 91 का ये स्कोर ऑस्ट्रेलिया में सर्वाधिक हो गया है।
