×

रोहित शर्मा ने जीता 'टी20 ईनिंग ऑफ द ईयर अवॉर्ड'

भारतीय टीम के तेजतर्रार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार को प्रतिष्ठित 'मारुति सुजुकी ईएसपीएनक्रिकइन्फो अवॉर्ड' में लगातार तीसरे साल अवॉर्ड जीता

user-circle cricketcountry.com Written by Cricket Country Staff
Last Published on - March 14, 2016 4:57 PM IST

रोहित शर्मा  © Getty Images
रोहित शर्मा © Getty Images

भारतीय टीम के तेजतर्रार बल्लेबाज रोहित शर्मा ने सोमवार को प्रतिष्ठित ‘मारुति सुजुकी ईएसपीएनक्रिकइन्फो अवॉर्ड’ में लगातार तीसरे साल अवॉर्ड जीता। उनके साथ इस पुरस्कार से न्यूजीलैंड टीम के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकलम को ‘कैप्टन ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से भी नवाजा गया। यह पुरस्कार खिलाड़ियों को साल 2015 में क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में प्रदर्शन के आधार पर दिया गया। इसके पहले रोहित यह अवॉर्ड साल 2013 और 2014 में वनडे क्रिकेट में दोहरे शतक के के लिए जीत चुके हैं। इस बार उन्हें यह पुरस्कार (टी20 इनिंग ऑफ द ईयर)टी20 क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस दौरान रोहित शर्मा की धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली गई 106 रनों की पारी को प्रख्यात जूरी पैनल द्वारा सबसे बेहतरीन पारी माना गया। इस जूरी पैनल में पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर ईयान चैपल, कर्टनी वाल्श, जॉन राइट और महेला जयवर्धने शामिल थे। इनके अलावा पैनल में अजीत आगरकर, संजय मांजरेकर, रसेल अर्नाल्ड, मार्क निकोलस भी शामिल थे। ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 2016: विराट कोहली को लेकर सतर्क हैं डेविड वॉर्नर

ब्रेंडन मैकलम(जो इस साल विवियन रिचर्डस के 30 साल पुराने टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद संन्यास ले चुके हैं) को ‘कैप्टन ऑफ द ईयर’ के अवॉर्ड से नवाजा गया। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने इस दौरान ‘बेस्ट टेस्ट बॉलिंग अवॉर्ड’ वोटों के लंबे अंतर से जीता। उन्हें एशेज सीरीज में नॉटिंघम में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक पारी में 15 रन देकर 8 विकेट लेने के लिए यह अवॉर्ड दिया गया। इस मैच की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया महज 60 रनों पर ऑलआउट हो गया था।

TRENDING NOW

‘बेस्ट टेस्ट ईनिंग’ का पुरस्कार न्यूजीलैंड के वर्तमान कप्तान केन विलियमसन को वेलिंगटन में श्रीलंका के खिलाफ उनके द्वारा खेली गई 242 रनों की पारी के लिए दिया गया।
‘ओडीआई ईनिंग ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार एबी डीविलियर्स को उनके द्वारा वेस्टइंडीज के विरुद्ध खेली गई 31 गेंदों में शतकीय पारी के लिए दिया गया। इस पारी में डीविलियर्स ने कुल 149 रन बनाए थे। न्यूजीलैंड के टिम साऊदी को इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप में 33 रनों पर 7 विकेट को ‘बेस्ट ओडीआई बॉलिंग’ का अवॉर्ड दिया गया। वहीं डेविड वीज को वेस्टइंडीज के खिलाफ 23 रनों पर 5 विकेट के लिए ‘बेस्ट टी20 बॉलिंग’ का अवॉर्ड दिया गया। वहीं मुस्तापिजुर रहमान को ‘बेस्ट डेब्यूटेन्ट ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया।
ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 2016: विराट कोहली को लेकर सतर्क हैं डेविड वॉर्नर