आईसीसी टेस्ट रैंकिंग जारी, रोहित शर्मा और रिद्धिमान साहा ने लगाई लंबी छलांग

रिद्धिमान साहा ने इस मैच की दोनों पारियों में क्रमशः 54 और 58 रनों की पारियां खेली थीं। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया।

Edited By : Cricket Country Staff |Oct 04, 2016, 05:54 PM IST

Published On Oct 04, 2016, 05:54 PM IST

Last UpdatedOct 04, 2016, 05:54 PM IST

रोहित शर्मा ने कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में 82 रनों की पारी खेली © AFP
रोहित शर्मा ने कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में 82 रनों की पारी खेली © AFP

दुबई। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में जीत दर्ज करते हुए टीम इंडिया टेस्ट में नंबर एक पर काबिज हो गई है। भारतीय बल्लेबाजों के हाल फिलहाल में अच्छे प्रदर्शन ने भी उन्हें आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अच्छा स्थान दिया है। कोलकाता टेस्ट की दूसरी पारी में अर्धशतक जमाने वाले रोहित शर्मा और टेस्ट की दोनों पारियों में अर्धशतक जमाने वाले रिद्धिमान साहा ने आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में छलांग लगाई है। साहा ने इस मैच की दोनों पारियों में क्रमशः 54 और 58 रनों की पारियां खेली थीं। उनके इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार से नवाजा गया। वह टेस्ट रैंकिंग में 18 स्ठानों की छलांग लगाने के साथ 56वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं रोहित शर्मा 14स्थानों की छलांग लगाते हुए 38वें स्थान पर पहुंच गए हैं। पहली पारी में 87 रनों की पारी खेलने वाले चेतेश्वर पुजारा को एक स्थान का फायदा हुआ है और वह 15वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

हाल फिलहाल में अच्छी बल्लेबाजी का फायदा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ल्यूक रॉन्की को भी मिला है। रॉन्की 12 स्थानों की छलांग के साथ 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। रॉन्की ने दोनों पारियों में क्रमशः 35 और 32 रन बनाए थे। टेस्ट मैच की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ने वाले टॉम लेथम तीन स्थानों की छलांग लगाते हुए 33वें स्थान पर पहुंच गए हैं। बल्लेबाजों की लिस्ट ने ऑस्ट्रेलिया के स्टीवन स्मिथ नंबर 1 पोजीशन पर हैं। दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में 5 और दूसरी पारी में एक विकेट लेने वाले भुवनेश्वर कुमार को नौ स्थानों को फायदा हुआ है और वह रैंकिंग में 26वें स्थान पर पहुंच गए हैं। भारतीय टीम पहले से ही तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में 2 टेस्ट मैच जीतकर अजेय बढ़त बनाए हुए है। वहीं सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच इंदौर में शुक्रवार से शुरू हो रहा है।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

Editor's Pick