- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Rohit sharmas daughter mimics jasprit bumrahs bowling indian pacer says she is better than me 3989607
रोहित शर्मा की बेटी ने की बुमराह की गेंदबाजी की नकल; भारतीय पेसर ने कहा- ये तो मुझसे भी बेहतर है
रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह भारतीय टीम और मुंबई इंडियंस के लिए एक साथ खेलते हैं।
Published On Apr 03, 2020, 03:57 PM IST
Last UpdatedApr 03, 2020, 03:57 PM IST
भारतीय क्रिकेट टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बेटी समायरा ने उनके साथी खिलाड़ी जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) के अनोखे गेंदबाजी एक्शन की नकल की। जिससे ये भारतीय तेज गेंदबाज काफी प्रभावित हुआ और कहा कि समायरा उनसे भी बेहतर गेंदबाजी करती है।
बुमराह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें नन्हीं समायरा उनकी गेंदबाजी की नकल करने की कोशिश कर रही हैं। वीडियो के साथ ट्वीट में बुमराह ने लिखा, “रोहित, रीतिका मुझे लगता है कि वो मुझसे बेहतर है। मैं ये यकीन से कह सकता हूं कि जितनी बड़ी फैन वो मेरी है उससे कहीं बड़ा फैन मैं उसका हूं।”
I think she does it better than me @ImRo45 @ritssajdeh!I can safely say I am a bigger fan of hers than she is of me. pic.twitter.com/rHP5g52e20
— Jasprit Bumrah (@Jaspritbumrah93) April 3, 2020
रोहित और बुमराह ना केवल भारतीय टीम बल्कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के लिए भी साथ खेलते हैं। बुमराह चार बार आईपीएल खिताब जीत चुकी इस टीम के प्रमुख गेंदबाज हैं।
हालांकि भारत का ये शीर्ष तेज गेंदबाज बैक इंजरी से वापसी के बाद से खराब फॉर्म से संघर्ष कर रहा है। चोट से वापसी के बाद न्यूजीलैंड दौरे पर बुमराह ने अपनी पहली सीरीज खेली, जहां उन्हें खास सफलता नहीं मिली। लेकिन अब जबकि कोरोना वायरस की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट पर ब्रेक लग चुका है तो बुमराह को फिटनेस हासिल करने और तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल गया है।