add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

'रोहित शर्मा की चोट जरूरत से ज्यादा गंभीर; 2-3 हफ्तों तक आराम करना होगा'

बीसीसीआई के फीजियो नितिन पटेल ने बोर्ड से रोहित शर्मा को 2-3 हफ्ते तक आराम देने की अपील की है।

user-circle cricketcountry.com Written by India.com Staff
Last Published on - October 28, 2020 5:04 PM IST

बीसीसीआई (BCCI) के इंजरी की वजह से रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को ऑस्ट्रेलिया दौरे से बाहर किए जाने के फैसले पर हो रहे हंगामे के बाद मामले में एक नया मोड़ आया है। दरअसल पहले ये कहा गया था कि टीम के फीजियोथेरेपिस्ट नितिन पटेल ने बिना ज्यादा जानकारी के बोर्ड को ये सूचना दी कि रोहित इस दौरे पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे।

हालांकि द इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के मुताबिक पटेल ने बोर्ड के सामने एक पटेल ने एक विस्तृत मेडिकल रिपोर्ट पेश की थी। जिसमें कहा गया था कि रोहित भारत-ऑस्ट्रेलिया सीरीज पर चयन के लिए उपलब्ध नहीं होगे लेकिन मेडिकल टीम उनकी और तेज गेंदबाज इशांत शर्मा की रिकवरी पर नजर रखेगी।

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

अखबार ने बोर्ड अधिकारी के हवाले से लिखा, “पटेल ने हर एक खिलाड़ी की एक विस्तृत फिटनेस रिपोर्ट पेश की थी। ये एक सामान्य प्रक्रिया है जहां भारतीय टीम के फिजियो बोर्ड और चयन समिति को सूचित करते हैं कि कौन सा खिलाड़ी फिट है और कौन सा खिलाड़ी नहीं है। चयनकर्ताओं को सूचित किया गया कि रोहित चोट के कारण चयन के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। यहां तक कि उन्होंने दो विशेषज्ञ डॉक्टरों से ली सलाह की रिपोर्ट भी समिति के सामने रखी। दोनों ने कहा कि रोहित को दो से तीन सप्ताह तक आराम की आवश्यकता है।”

पटेल की रिपोर्ट के मुताबिक रोहित को कम से कम दो या तीन हफ्ते तक आराम करना होगा। चयनसमिति को लगा था कि रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए फिट होने के लिए आईपीएल के मैच मिस करेंगे। हालांकि रोहित ने मुंबई इंडियंस के पिछले दो मैचों में हिस्सा नहीं लिया है लेकिन खबर है कि वो 3 नवंबर को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच से टूर्नामेंट में वापसी कर सकते हैं।

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में में बोर्ड से जुड़े एक करीबी सूत्र ने मुंबई इंडियंस के उस वीडियो के बारे बात की, जहां रोहित ऑस्ट्रेलिया दौरे के स्क्वाड के ऐलान के कुछ घंटो बाद ही मैदान में अभ्यास करते नजर आ रहे थे। उन्होंने कहा, “शुरुआत में जैसा माना जा रहा था कि रोहित की जरूरत से ज्यादा गंभीर है। सोमवार को फ्रेचाइजी द्वारा पोस्ट किया गया नेट सत्र वीडियो उसकी इंजरी को सही तरीके से नहीं दर्शाता है।”

TRENDING NOW

किसी ग्रेड 1 हैमस्ट्रिंग इंजरी को ठीक होने में आमतौर पर चार से छह हफ्ते लगते हैं। ग्रेड 2 इंजरी को ठीक होने में आठ हफ्ते तक लग सकते हैं। रोहित को ये चोट पंजाब के खिलाफ 18 अक्टूबर को खेले गए मैच में सुपर ओवर के दौरान रन लेते हुए लगी थी। अगर रोहित को अपनी हैमस्ट्रिंग इंजरी के लिए 2-3 हफ्ते के लिए आराम करने की जरूरत है तो इसका मतलब है कि उनकी इंजरी ज्यादा गंभीर नहीं है।

यानि कि रोहित के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के साथ यात्रा करने की संभावना अब भी बनी हुई है। अधिकारी ने भी इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा, “उनकी चोट को मैनेज किया जा सकता। हमें उम्मीद है कि वो टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं। वो टीम के साथ यात्रा कर सकेंगे और ऑस्ट्रेलिया के होटल में बायो सिक्योर बबल में रह सकेंगे। हमारी योजना अभी यही है।”