आप जबरदस्ती उनके... गौतम गंभीर को लेकर सुनील गावस्कर ने ये क्या कह दिया ?

गावस्कर ने लिखा, ऐसा लग रहा था कि कानपुर टेस्ट का कोई रिजल्ट नहीं निकलेगा, लेकिन रोहित शर्मा ने फिर से रास्ता दिखाया, पहली दो गेंदों पर उन्होंने दो छक्के लगाए और यहां से भारतीय पारी ने गति पकड़ ली

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 07, 2024, 06:26 PM IST

Published On Oct 07, 2024, 06:26 PM IST

Last UpdatedOct 07, 2024, 06:26 PM IST

Sunil gavaskar

(Image credit- twitter)

Sunil Gavaskar on Gautam Gambhir: गौतम गंभीर को हाल ही में टीम इंडिया का हेड कोच बनाया गया है. गंभीर के मार्गदर्शन में हाल ही में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज में 2-0 से जीत हासिल की. टीम इंडिया ने कानपुर में खेले गए दूसरे टेस्ट में आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की, जिससे इस मैच का नतीजा निकल सका. टीम इंडिया की इस जीत का क्रेडिट गौतम गंभीर को दिया जा रहा है, मगर टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज सुनील गावस्कर ने इसे लेकर गौतम गंभीर के फैंस की क्लास लगा दी है और उनकी जगह रोहित शर्मा को इसका क्रेडिट देते हुए बड़ी बात कही है.

स्पोर्ट्सस्टार के लिए लिखे कॉलम में गावस्कर ने लिखा, भारतीय टीम आजकल जिस नई अप्रोच के साथ मैदान में उतरती है, वो कप्तान रोहित शर्मा की देन है. आक्रामक बल्लेबाजी के लिए गौतम गंभीर को श्रेय देना अनुचित है, वह लंबे समय से कोचिंग नहीं कर रहे हैं और उन्होंने खुद भी कभी उस शैली में बल्लेबाजी नहीं की है.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

रोहित को मिलना चाहिए क्रेडिट: गावस्कर

उन्होंने आगे लिखा, गंभीर को कोचिंग करते हुए अभी कुछ महीने ही हुए हैं, इसलिए इस तरह की बल्लेबाजी के लिए उन्हें श्रेय देने का मतलब है कि आप जबरदस्त तरीके से उनके तलवे चाट रहे हैं, अगर कोई श्रेय दिया जाना चाहिए, तो वह सिर्फ रोहित को है अन्य किसी और को नहीं. गावस्कर ने लिखा, ऐसा लग रहा था कि कानपुर टेस्ट का कोई रिजल्ट नहीं निकलेगा, लेकिन रोहित शर्मा ने फिर से रास्ता दिखाया, पहली दो गेंदों पर उन्होंने दो छक्के लगाए और यहां से भारतीय पारी ने गति पकड़ ली. भारतीय टीम की पहली पारी ने मैच सेट किया और जीत के बाद टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए जरूरी अंक मिले.

गावस्कर ने आईसीसी की सराहना की

गावस्कर ने लिखा, भारत को WTC के लिए जरूरी पॉइंट्स जरुरी नहीं तो क्या टीम इंडिया के प्लेयर्स इसी अप्रोच के साथ खेलते? वो शायद अपने पर्सनल रिकॉर्ड्स के लिए खेलते, इसलिए आईसीसी को भी क्रेडिट दिया जाना चाहिए कि उसने WTC लाकर टेस्ट क्रिकेट को एक नई जान दी है.

Editor's Pick