BAN VS WI: वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को उसके घर में दी मात, तीन साल बाद किया यह कारनामा

बांग्लादेश को आखिरी 8 ओवर में जीत के लिए 65 रन की जरूरत थी और उसके पास 7 विकेट थे, लेकिन यहां से बांग्लादेश के बैटर्स ने पूरी तरह निराश किया.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Oct 30, 2025, 11:28 AM IST

Published On Oct 30, 2025, 11:28 AM IST

Last UpdatedOct 30, 2025, 11:28 AM IST

BAN VS WI

BAN VS WI

BAN VS WI 2nd T20I: वेस्टइंडीज ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में लगातार दूसरी जीत दर्ज कर बांग्लादेश को उसके घर में टी20 सीरीज में मात दे दी है. चटगांव में खेले गए दूसरे मैच में वेस्टइंडीज ने बांग्लादेश को 14 रन से हराकर सीरीज में 0-2 की अजेय बढ़त बना ली. वेस्टइंडीज ने तीन साल बाद बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज पर कब्जा किया है, इससे पहले 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ वेस्टइंडीज को जीत मिली थी.

वेस्टइंडीज से मिले 150 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज सैफ हसन सिर्फ 5 रन बनाकर आउट हो गए, दूसरे ओपनर तंजीद हसन ने अर्धशतक लगाया और 48 गेंद पर 61 रन की पारी खेल टीम को मैच में बनाए, हालांकि, दूसरे छोर से उन्हें उम्मीद के मुताबिक सहयोग नहीं मिला, कप्तान लिटन दास 23, तौहिद हृदोय 13, और जाकेर अली 17 रन बनाकर आउट हुए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बांग्लादेश की बल्लेबाजी बिखरी

बांग्लादेश को आखिरी 8 ओवर में जीत के लिए 65 रन की जरूरत थी और उसके पास 7 विकेट थे, लेकिन यहां से वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने जोरदार वापसी की और 20 ओवर में बांग्लादेश को 8 विकेट के नुकसान पर 135 रन पर रोक दिया. वेस्टइंडीज के लिए जेसन होल्डर ने 04 ओवर में 20 रन देकर दो, रोमारियो शेफर्ड ने 04 ओवर में 29 रन देकर तीन, और अकील होसेन ने 04 ओवर में 29 रन देकर तीन विकेट लिए.

एलिक अथांजे और शाई होप ने लगाया अर्धशतक

इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 9 विकेट पर 149 रन बनाए थे, एलिक अथांजे और शाई होप ने अर्धशतकीय पारी. अथांजे ने 33 गेंद पर 5 चौके और 3 छक्के की मदद से 52 रन बनाए, वहीं कप्तान शाई होप ने 36 गेंद पर 3 छक्के और 3 चौकों की मदद से 55 रन बनाए. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 105 रन की अहम साझेदारी हुई, इसके अलावा रोस्टन चेज ने 17 और रोमारियो शेफर्ड ने 13 रन बनाए. बांग्लादेश के लिए मुस्तफिजुर रहमान ने 3, नसूम अहमद ने 2, रिशाद हुसैन ने 2, तस्किन अहमद ने 1 विकेट लिया।

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड प्लेयर ऑफ द मैच रहे. सीरीज का तीसरा मैच 31 अक्टूबर को खेला जाएगा.

Editor's Pick