• Home
  • News
  • Roston Chase Appointed West Indies Test Captain Jomel Warrican vice-captain

दो साल पहले खेला था आखिरी टेस्ट, वेस्टइंडीज ने बनाया नया कप्तान

वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने 49 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.33 की औसत से 2265 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक है. उन्होंने 85 विकेट भी चटकाए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |May 17, 2025, 07:51 AM IST

Published On May 17, 2025, 07:51 AM IST

Last UpdatedMay 17, 2025, 07:51 AM IST

Roston chase

(Image credit- ICC X)

Roston Chase Captain: वेस्टइंडीज की टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के नए चक्र से पहले चौंकाने वाला फैसला लिया है. वेस्टइंडीज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले रोस्टन चेज को टीम का नया टेस्ट कप्तान बनाया है. रोस्टन चेज ने दो साल पहले आखिरी टेस्ट मैच खेला था. बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन टीम के नए उपकप्तान होंगे.

तीन टेस्ट मैचों की सीरीज 25 जून से ब्रिजटाउन में उनके घरेलू मैदान पर शुरू होगी. इस सीरीज में बतौर कप्तान रोस्टन चेज पर नजरें होगीं. कप्तान के तौर पर उनका पहला टेस्ट उनके करियर का 50वां टेस्ट होगा. रोस्टन चेज ने पिछला टेस्ट जोहान्सबर्ग में साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो साल से भी पहले खेला था. इस टेस्ट के बाद वेस्टइंडीज की टीम ने 13 टेस्ट मैच खेले हैं.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

क्रेग ब्रेथवेट की जगह लेंगे रोस्टन चेज

33 साल के रोस्टन चेज ने क्रेग ब्रैथवेट की जगह ली है, जिन्होंने मार्च में इस्तीफा दे दिया था। वेस्टइंडीज ने उनकी कप्तानी में 10 टेस्ट मैच में जीत हासिल की थी, जिसमें गाबा में मिली जीत भी शामिल थी. 22 मैच में टीम को हार मिली और सात मुकाबले ड्रॉ पर खत्म हुए.

हम कुछ खास बना रहे हैं: डैरेन सैमी

वेस्टइंडीज के मुख्य कोच डैरेन सैमी ने रोस्टन चेज को कप्तान बनाए जाने का समर्थन करते हुए कहा, हमारे नए कप्तान ने अपने साथियों का सम्मान जीता है, इस भूमिका के साथ आने वाली जिम्मेदारी को समझते हैं और उन्होंने वह नेतृत्व क्षमता दिखाई है जिसकी हमें इस टीम को आगे ले जाने के लिए आवश्यकता है। मैं फैंस से उनका समर्थन करने का आग्रह करता हूं, हम कुछ खास बना रहे हैं.

रोस्टन चेज का टेस्ट करियर

रोस्टन चेज ने वेस्टइंडीज के लिए 49 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 26.33 की औसत से 2265 रन बनाए हैं. उनके नाम टेस्ट में पांच शतक और 11 अर्धशतक है. उन्होंने 85 विकेट भी अपने नाम किए हैं, जिसमें उन्होंने चार बार फाइव विकेट हॉल भी हासिल किया है.

Editor's Pick