- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Roston Chase shines west Indies beat south africa by 16 runs win Series
T20 World cup से पहले वेस्टइंडीज ने चौंकाया, दूसरे टी-20 मैच में साउथ अफ्रीका को हराकर सीरीज पर किया कब्जा
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 191 रन ही बना सकी. वेस्टइंडीज की टीम ने इस जीत के साथ टी-20 विश्व के खिताब के लिए अपनी दावेदारी की है.
Published On May 26, 2024, 09:25 AM IST
Last UpdatedMay 26, 2024, 09:25 AM IST
(Image credit- @windiescricket twitter)
जमैका. रोस्टन चेज की विस्फोटक पारी (38 गेंद में 67 रन) और गुडाकेश मोटी (तीन विकेट) की धारदार गेंदबाजी से वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी-20 सीरीज पर कब्जा कर लिया है. शनिवार को खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 16 रन से हरा दिया.
208 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 191 रन ही बना सकी. पहले टी-20 में वेस्टइंडीज ने साउथ अफ्रीका को 28 रन से हराया था. टी-20 विश्व कप से पहले साउथ अफ्रीका को इस हार से झटका लगा है. वहीं वेस्टइंडीज की टीम ने इस जीत के साथ टी-20 विश्व के खिताब के लिए अपनी दावेदारी की है. वेस्टइंडीज और अमेरिका में टी-20 विश्व कप का आयोजन होना है.
रोस्टन चेज ने खेली तूफानी पारी
वेस्टइंडीज की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया. ब्रैंडन किंग ने एक बार फिर टीम को शानदार शुरुआत दिलाई. किंग ने 22 गेंद में 36 रन (दो चौके, तीन छक्के) की पारी खेली. चार्ल्स (07) ने निराश किया. काइले मेयर्स ने 16 गेंद में 32 रन (दो चौके, तीन छक्के) की तूफानी पारी खेली. रोस्टन चेज ने अर्धशतक जड़ा और 38 गेंद में 67 रन (सात चौके, दो छक्के) की पारी खेली. उनके अलावा आंद्र फ्लेचर ने 18 गेंद में 29 रन और रोमारियो शेफर्ड ने 13 गेंद में 26 रन (एक चौका, तीन छक्के) की पारी खे्ली. वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट पर 207 रन बनाए. साउथ अफ्रीका के लिए लुंगी, पीटर और फेहलुकवायो ने दो-दो विकेट लिए.
तेज शुरुआत के बाद बिखरी साउथ अफ्रीका की टीम
लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीका ने तेज शुरुआत की. पांच ओवर में साउथ अफ्रीका ने 81 रन बना लिए. इसके बाद साउथ अफ्रीका ने चार गेंदों के अंदर दोनों ओपनर्स का विकेट गंवा दिया. रीजा हेंड्रिक्स 18 गेंद में 34 रन (दो चौके, तीन छक्के) और क्विंटन डि कॉक 17 गेंद में 41 रन (चार चौके, चार छक्के) बनाकर आउट हुए. दोनों ओपनर्स के आउट होने के बाद वान डुसेन (22 गेंद में 30 रन) को छोड़कर कोई और बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका और साउथ अफ्रीका की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 191 रन ही बना सकी. गुडाकेश मोटी ने तीन विकेट लिए, वहीं रोमारियो शेफर्ड, रोस्टन चेज और अकील हुसैन को एक-एक सफलता मिली. रोस्टन चेज को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया.