• Home
  • News
  • Rovman Powell rues umpiring ‘blunder’, sluggish wicket after KKR’s narrow loss to LSG in IPL 2026

KKR VS LSG: अंपायर्स पर क्यों भड़के रोवमैन पॉवेल, हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार ?

केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था. टीम ने तीन मुकाबले गंवाए हैं.

Edited By : Akhilesh Tripathi |Apr 10, 2026, 04:49 PM IST

Published On Apr 10, 2026, 04:49 PM IST

Last UpdatedApr 10, 2026, 04:49 PM IST

Rovman Powell

Rovman Powell

Rovman Powell Target Umpires: आईपीएल 2026 में केकेआर की टीम अब तक खाता नहीं खोल सकी है. गुरुवार को केकेआर की टीम को लखनऊ सुपरजायंट्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा. कोलकाता की हार के बाद टीम के बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल का गुस्सा फूट पड़ा और उनके निशाने पर अंपायर्स भी हैं.

रोवमैन पॉवेल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच के दौरान अंपायरों की ‘गलती’ की आलोचना की और अपनी टीम की करीबी हार के लिए ईडन गार्डन्स की धीमी पिच को जिम्मेदार ठहराया. 182 रन के टारगेट का पीछा करते हुए एक समय एलएसजी का स्कोर 16 ओवर के बाद सात विकेट पर 127 रन था, लेकिन युवा बल्लेबाज मुकुल चौधरी की नाबाद 54 रन की पारी की मदद से एलएसजी ने तीन विकेट से जीत हासिल की.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

‘आप घरेलू मैदान फायदा उठाना चाहते हैं’

पॉवेल ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, आप ईडन गार्डन्स को अपना गढ़ बनाना चाहते हैं, यह आपका घरेलू मैदान है और दर्शकों का समर्थन आपको मिलता है, घरेलू मैदान पर खेलने का फायदा उठाना अच्छा लगता है लेकिन इस युवा खिलाड़ी मुकुल) को श्रेय जाता है, उन्होंने बहुत अच्छी बल्लेबाजी की. केकेआर को चार मैच में एक भी जीत नहीं मिली है, इनमें से तीन मैच उसने अपने घरेलू मैदान पर खेले हैं.

फिन एलन के आउट होने पर विवाद, रोवमैन ने उठाए सवाल

एलएसजी के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत के बावजूद वह चार विकेट पर 181 रन ही बना पाया. इस मैच में उसके सलामी बल्लेबाज फिन एलन (09) विवादास्पद तरीके से आउट हो गए. एलन के बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई गेंद को डीप थर्ड मैन की सीमा रेखा पर खड़े दिगवेश राठी ने कैच कर लिया, रीप्ले से पता चला कि उनके पैर की उंगलियां बाउंड्री को छू गई थीं.

लेकिन मैदानी अंपायर एड्रियन होल्डस्टॉक (साउथ अफ्रीका) और अक्षय टोत्रे (भारत) ने तीसरे अंपायर का सहारा नहीं लिया और इस कैच को क्लीन करार दिया. पॉवेल ने कहा, बिल्कुल और भी पहलुओं पर गौर किया जाना चाहिए था, जब वह मैदान से बाहर आया तो हमने इस बारे में बात की थी, हमने आईपीएल में देखा है कि अंपायर इससे भी छोटी-छोटी चीजों के लिए तीसरे अंपायर की मदद लेते रहे हैं. उन्होंने कहा, हो सकता है कि यह उनकी तरफ से एक गलती थी, लेकिन हम इसकी जांच नहीं करने जा रहे हैं और यह नहीं कहेंगे कि इसी वजह से आज रात हमें दो अंक गंवाने पड़े.

इस पिच पर स्ट्रोक लगाना नहीं है: पॉवैल

पॉवेल ने कहा कि इस पिच पर स्ट्रोक लगाना इतना आसान नहीं है. उन्होंने कहा, यह ईडन गार्डन्स के उस पारंपरिक विकेट जैसा नहीं था जहां आप क्रीज पर उतरकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर देते हैं, यह 220 रन वाला विकेट नहीं था, गेंदबाजों को थोड़ी मदद मिल रही थी, विशेषकर जब उन्होंने धीमी गेंदों का इस्तेमाल किया.

‘अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है’

केकेआर का अब चार मैचों में सिर्फ एक अंक है, जो उसे सोमवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ बारिश के कारण रद्द किए गए मैच से मिला था, लेकिन पॉवेल को स्थिति में सुधार की उम्मीद है. उन्होंने कहा, अगर आप इतिहास देखें तो आईपीएल के विजेता टूर्नामेंट के मध्य और अंतिम चरण में अपनी लय हासिल करते हैं, जब शुरुआत अच्छी न हो तो जीतना आसान नहीं होता, अभी हमने 10 मैच खेलने हैं और हमारा भविष्य हमारे हाथ में है.

इनपुट- भाषा

Editor's Pick