- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Royal Challengers Bangalore beat Mi and will meet the Delhi Capitals in the WPL 2024 Finals
WPL 2024: MI का सपना तोड़ फाइनल में पहुंची RCB, खिताब के लिए दिल्ली से होगी टक्कर
WPL 2024 के फाइनल में आरसीबी ने पहली बार जगह बना ली है. मुंबई इंडियंस को एलिमिनेटर मैच में आरसीबी ने 5 रनों से हराया.. खिताबी मुकाबले में अब RCB की दिल्ली से टक्कर होगी.
Published On Mar 15, 2024, 10:56 PM IST
Last UpdatedMar 15, 2024, 10:56 PM IST
PIC- WPL
मुंबई इंडियंस को हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने वूमेन्स प्रीमियर लीग 2024 के फाइनल में जगह बना ली है. एलिमिनेटर में मुकाबले में RCB ने मुंबई को 5 रनों से मात दी. अब खिताबी मुकाबले में RCB की दिल्ली से टक्कर होगी. RCB ने WPL के फाइनल में पहली बार जगह बनाई और अब उसकी नजरें खिताब जीतने पर लगी होंगी. पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की टीम एलिसे पैरी के 66 रनों की बदौलत 6 विकेट पर 135 रन बनाए. इसके जवाब में मुंबई की टीम 6 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी. आरसीबी के लिए ऐलिसे पैरी ने ऑलराउंड प्रदर्शन किया. पैरी ने अर्धशतक जड़ने के साथ-साथ 1 विकेट भी अपने नाम किया.
ऐलिसे पैरी की पारी आई काम
आरसीबी के लिए एलिसे पैरी ने 50 गेंद में 66 रन बनाये लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साथ नहीं मिल सका. मुंबई के गेंदबाजों ने पावरप्ले के चार ओवरों के भीतर आरसीबी के तीन विकेट 24 रन पर गिरा दिये थे. मुंबई के लिये हेली मैथ्यूज ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये. उन्होंने सोफी डेवाइन को सबसे पहले पवेलियन भेजा.
कप्तान स्मृति मंधाना (10) को नेट स्किवेर ब्रंट ने आउट किया जबकि दिशा कसात (0) ने बायें हाथ की स्पिनर साइका इशाक की गेंद पर पूजा वस्त्राकर को कैच थमाया. इशाक ने चार ओवर में 18 रन देकर दो विकेट लिये. मैथ्यूज ने दूसरा विकेट रिचा घोष के रूप में लिया जिन्होंने एक छक्का लगाया लेकिन टिककर खेल नहीं सकी.
पैरी ने कुछ अच्छे चौके और इशाक को स्ट्रेट में छक्का लगाया. इसके अलावा शबनम इस्माइल को शॉर्ट थर्डमैन पर चौका जड़ा. वह दूसरे छोर से विकेटों का गिरना देखती रही. आखिर में जॉर्जिया वेयरहैम ने 10 गेंद में नाबाद 18 रन बनाये. इशाक को आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर वह टीम को 130 रन के पार ले गई.