विराट कोहली @RCB Twitterइंडियन प्रीमियर लीग 2022 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) पर जीत से सबसे ज्यादा कोई खुश है तो वह रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore) की टीम है। वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium) में जैसे ही मुंबई ने दिल्ली को मात दी बैंगलोर के खेमे में जश्न शुरू हो गया।
बैंगलोर के खिलाड़ी इस मुकाबले को सांसें थामकर देख रहे थे। लीग स्टेज का यह 69वां मैच तय करने वाला था कि आखिर प्लेऑफ में कौन सी टीम जाएगी। मुंबई इस मुकाबले को आत्मसम्मान के लिए खेल रही थी तो दिल्ली के लिए प्लेऑफ (IPL 2022 Playoffs) दांव पर लगा था। न सिर्फ दिल्ली बल्कि बैंगलोर की किस्मत भी इस मैच के नतीजे पर निर्भर थी। जीत दिल्ली को प्लेऑफ का टिकट दिला सकती थी। वहीं अगर मुंबई की जीत बैंगलोर के लिए फायदेमंद थी। आखिर में रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम की जीत हुई और दिल्ली कैपिटल्स रेस से बाहर हो गई।
बैंगलोर की फ्रैंचाइजी ने मुंबई की दिल्ली पर जीत के बाद टीम के खिलाड़ियों की जश्न मनाते हुए फोटो साझा की है। स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान फाफ डु प्सेसिस और ऑलराउंडर ग्लैन मैक्सवेल मस्ती में नजर आ रहे हैं। बैंगलोर के आधिकारिक टि्वटर हैंडल पर लिखा है- क्या नजारा है…
टॉप 4 में जगह बनाने के बाद बैंगलोर का सामना अब एलिमिनेटर में लखनऊ के साथ होगा। यह मैच 25 मई को कोलकाता के खिलाफ खेला जाएगा। इससे पहले 24 तारीख को गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स पहले क्वॉलिफायर में भिड़ेंगे।
विराट ने भी मुंबई को कहा- ‘थैंक्यू’
मुंबई की दिल्ली कैपिटल्स पर जीत के बाद कोहली ने पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को शुक्रिया अदा किया है। एयरप्लेन की इमोजी के साथ विराट ने पोस्ट किया वे कोलकाता जा रहे हैं। मुंबई इंडियंस की टीम को टैग करते हुए उन्होंने एक हैंडशेक पोस्ट साझा किया है।