add cricketcountry as a Preferred Source
Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source
×

WPL 2023: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की पूरी टीम, देखें किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने पहले WPL की टीम में कितने खिलाड़ी खरीदे. किस खिलाड़ी को कितने में खरीदा. कौन हैं स्टार खिलाड़ी. देखें RCB के पूरे प्लेयर्स की लिस्ट WPL में.

user-circle cricketcountry.com Written by Bharat Malhotra
Last Published on - February 13, 2023 10:00 PM IST

मुंबई: रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) ने पहले वुमन प्रीमियर लीग (WPL) की नीलामी में 18 खिलाड़ी खरीदे. सोमवार को मुंबई में हुई नीलामी में 13 फरवरी को बैंगलोर की टीम ने स्मृति मंधाना को सबसे ज्यादा कीमत देकर खरीदा. इस बार डब्ल्यूपीएल में कुल 5 टीमें हिस्सा ले रही हैं. यह लीग 4 मार्च से 26 मार्च के बीच खेला जाएगी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर WPL में खिलाड़ी खरीदने वाली पहली टीम थी. टीम ने सबसे पहले मुंबई इंडियंस के साथ कड़े मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना को खरीदा. मंधाना के लिए 3.4 करोड़ रुपये खर्च किए.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

बैंगलोर ने बहुत तेजी दिखाई और भारत की स्टार पेसर रेणुका सिंह ठाकुर को 1.5 करोड़ रुपये में खरीदा. स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज के लिए उसने 1.9 करोड़ रुपये खर्च किए.

इसके अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ऑस्ट्रेलिया की स्टार ऑलराउंडर एलीसे पैरी को 1.7 करोड़ रुपये में खरीदा. न्यूजीलैंड की कप्तान सोफी डिवाइन को बैंगलोर ने सिर्फ 50 लाख रुपये में खरीदा. बैंगलोर के पर्स में अभी 10 लाख रुपये बाकी है.

रॉयल चैलेंजर्स स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिडेट इस बैंगलोर फ्रैंचाइजी की मालिक है. इसकी कीमत 901 करोड़ भारतीय रुपये है.

कीमत के साथ RCB प्लेयर लिस्ट
यहां सोमवार को मुंबई में डब्ल्यूपीएल 2023 की नीलामी में आरसीबी द्वारा खरीदे गए खिलाड़ियों की पूरी सूची दी गई है.

स्मृति मंधाना (₹3.4 करोड़)
सोफी डिवाइन (₹50 लाख)
एलिसे पेरी (₹1.7 करोड़)
रेणुका सिंह (₹1.5 करोड़)
ऋचा घोष (₹1.9 करोड़)
एरिन बर्न्स (₹30 लाख)
दिशा कासत (₹10 लाख)
इंद्राणी रॉय (₹10 लाख)
श्रेयंका पाटिल (₹10 लाख)
कनिका आहूजा (₹35 लाख)
आशा शोभना (₹10 लाख)
हीदर नाइट (₹40 लाख)
डेन वैन नीकेर्क (₹30 लाख)
प्रीति बोस (₹30 लाख)
पूनम खेमनार (₹10 लाख)
कोमल जंजाद (₹25 लाख)
मेगन शुट्ट (₹40 लाख)
सहाना पवार (₹10 लाख)