- क्रिकेट न्यूज़
- News
- Royal Challengers Bangalore removes DP, Virat Kohli, Yuzvendra Chahal, Mike Hesson upset
RCB ने हटाई प्रोफाइल फोटो, कप्तान विराट कोहली हुए परेशान
फैंस को लग रहा है कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी अगले आईपीएल सीजन में कुछ नया करने जा रही है।
Published On Feb 13, 2020, 01:13 PM IST
Last UpdatedFeb 13, 2020, 01:13 PM IST
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की फ्रेंचाइजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने बुधवार को अपने सोशल मीडिया के सभी अकाउंट्स से अपना प्रोफाइल फोटो हटा लिया है। जिससे कप्तान विराट कोहली और कोच माइक हेसन के साथ टीम के कई खिलाड़ी परेशान हैं।
कप्तान ने ट्वीट किया, “पोस्ट हटा दी गई और कप्तान को कोई जानकारी नहीं। आरसीबी, अगर आपको कोई मदद चाहिए तो मुझे बताएं।”
Posts disappear and the captain isn’t informed. @rcbtweets, let me know if you need any help.
— Virat Kohli (@imVkohli) February 13, 2020
बैंगलोंर फ्रेंचाइजी के इस कदम से ना सिर्फ उसके प्रशंसक बल्कि लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल भी हैरान हैं। न्यूजीलैंड दौरे से लौट रहे चहल ने ट्वीट कर लिखा, “अरे आरसीबी, ये क्या गुगली है? आपकी प्रोफाइल फोटो और इंस्टाग्राम पोस्ट कहां गई?”
Arey @rcbtweets, what googly is this? Where did your profile pic and Instagram posts go?
— Yuzvendra Chahal (@yuzi_chahal) February 12, 2020
विराट कोहली की कप्तानी वाली बेंगलोर की टीम ने अपने आधिकारिक ट्वीटर हैंडल का नाम बदल दिया है जिसने कई लोगों को हैरान कर दिया। टीम के नए कोच माइक हेसन ने भी ट्वीट कर चिंता जाहिर की। हेसन ने लिखा, “अरे आरसीबी, आप ठीक हो….मुझे चिंता हो रही है, आपकी प्रोफाइल पिक्चर को क्या हुआ।”
Hey @RCBTweets are you all ok…..am starting to get a bit worried what happened to our profile pictures???
.#RCB #rcb— Mike Hesson (@CoachHesson) February 12, 2020
अकाउंट ने अपनी डिस्प्ले पिक्चर और कवर फोटो को भी हटा दिया है और नाम बदल कर केवल ‘रॉयल चैलेंजर्स’ कर दिया। यही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर किया गया है।