IPL 2024: SRH की 35 रनों से हार, RCB को मिली सीजन की दूसरी जीत

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 35 रन से हराया.

Edited By : Vanson Soral |Apr 25, 2024, 11:20 PM IST

Published On Apr 25, 2024, 11:20 PM IST

Last UpdatedApr 25, 2024, 11:20 PM IST

virat kohli

PIC- @IPL

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आखिरकार हार के सिलसिले को तोड़ते हुए जीत का स्वाद चख लिया है. IPL 2024 के 41वें मैच में आरसीबी ने खतरनाक SRH के विजयी रथ को रोकते हुए 35 रनों से जीत दर्ज की. इस सीजन RCB की ये दूसरी जीत है. हालांकि इस जीत से पाइंट्स टेबल में आरसीबी को खास फायदा नहीं हुआ है. टीम अभी भी 4 अंक के साथ 10वें पायदान पर है. RCB को ठीक एक महीने बाद जीत नसीब हुई है. इससे पहले टीम को 25 मार्च को जीत मिली थी.

टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने विराट कोहली के 51 रन और रजत पाटीदार के 50 रन से सात विकेट पर 206 रन बनाये. इसके जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम आठ विकेट पर 171 ही बना सकी. आरसीबी के लिए स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा और कैमरन ग्रीन ने दो दो विकेट झटके.

Add Cricket Country as a Preferred Source add cricketcountry as a preferred source

RCB की लगातार सबसे ज्यादा हार (IPL)

  • 2018-19 में 7 हार
  • 2017 में 6 हार
  • 2024 में 6 हार का सिलसिला आज समाप्त हुआ.

IPL के विजयी मैचों में सर्वाधिक 50+ स्कोर

  • 41 – डेविड वार्नर
  • 34- शिखर धवन
  • 32 – विराट कोहली*
  • 29- एबी डिविलियर्स
  • 28- रोहित शर्मा

रजत पाटीदार (20 गेंदों में 50 रन) की विस्फोटक पारी और विराट कोहली (43 गेंदों में 51 रन) की संयमित अर्धशतकीय पारी से आरसीबी ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट पर 206 रन का स्कोर खड़ा किया. इस सत्र में तीन बार 250 रन का आंकड़ा पार करने वाली सनराइजर्स हैदराबाद के लिए यह लक्ष्य ज्यादा बड़ा नहीं था. लेकिन फॉर्म में चल रहा बल्लेबाजी लाइन अप अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका जिससे टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 171 रन ही बना सकी. आरसीबी को इस परिणाम की जरूरत थी जिसे अपने पहले आठ मैच में से सात में हार का सामना करना पड़ा. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद की यह आठ मैच में तीसरी हार थी.

Editor's Pick